{"_id":"6aa8003ffc7c94336b05ebe7","slug":"major-reshuffle-in-delhi-courts-28-judges-transferred-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-154911-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली की अदालतों में बड़ा फेरबदल, 28 जजों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली की अदालतों में बड़ा फेरबदल, 28 जजों के तबादले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने सोमवार को दिल्ली की जिला अदालतों में 28 न्यायाधीशों के तबादले किए। इनमें राउज एवेन्यू अदालत में सीबीआई मामलों की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश सुशांत चांगोत्रा भी शामिल हैं। उन्हें द्वारका की दक्षिण-पश्चिम जिला अदालत भेजा गया है। चांगोत्रा हरियाणा के शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े धनशोधन मामले की सुनवाई कर रहे थे। इस मामले में कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा का नाम भी है।
दक्षिण-पश्चिम जिला अदालत में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शिवाली बंसल को नया विशेष सीबीआई न्यायाधीश बनाया गया है। वह अब राउज एवेन्यू अदालत में सीबीआई से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगी। राउज एवेन्यू अदालत से विशेष न्यायाधीश धीरज मोर, छवि कपूर और मनीषा खुराना कक्कड़ का भी तबादला किया गया है। वहीं, दिव्यांग ठाकुर और सत्यब्रत पांडा को राउज एवेन्यू की विशेष अदालतों में नियुक्त किया गया है। दिल्ली न्यायिक अकादमी के प्रशासन निदेशक मोहम्मद फर्रुख को रोहिणी की जिला वाणिज्यिक अदालत में जिला न्यायाधीश बनाया गया है।
एक सीबीआई अदालत खत्म
हाईकोर्ट ने राउज एवेन्यू अदालत परिसर की एक विशेष सीबीआई अदालत को खत्म करने का भी आदेश दिया है। यह अदालत विशेष न्यायाधीश गौरव राव की थी। इस अदालत में लंबित मामलों को दूसरी सीबीआई अदालतों में बांटा जाएगा। हालांकि, कोयला खदान मामलों की सुनवाई कर रही अदालतों और विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता की अदालत को इससे अलग रखा गया है।