फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DJ will not enter the range of Haridwar Kanvdia

डीजे लेकर हरिद्वार की सीमा में नहीं घुस सकेंगे कांवड़िया

Tue, 01 Jul 2014 03:33 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 01 Jul 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
DJ will not enter the range of Haridwar Kanvdia

कांवड़ मेले के दौरान डीजे, लाउड स्पीकर एवं साउंड सिस्टम लेकर कांवड़िये हरिद्वार जिले में एंट्री नहीं कर सकेंगे। एसएसपी ने जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों पर नौ बैरियर बनाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


कांवड़ मेले की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कांवड़िएं चौपहिया वाहनों पर तेज आवाज वाले सिस्टम लेकर पहुंचते हैं। वे कहीं भी भक्ति गीतों पर झूमने लगते हैं। इससे यातायात व्यवस्था बाधित होती है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक सनानंद दाते ने सीमावर्ती भूपतवाला, चिड़ियापुर, नारसन, लखनौता, पुहाना, काली नदी, मंडावर, गौवर्धनपुर एवं चंडीघाट पर बैरियर बनाने का निर्देश दिया है। यहां तैनात पुलिस बल की जिम्मेदारी तेज ध्वनि वाले सिस्टम कब्जे में लेने की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की जद में रहेगा कांवड़ मार्ग
अफसरों ने कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सबसे ज्यादा ध्यान सुरक्षा पर दिया जा रहा है। इसके लिए पर्याप्त पुलिस-फोर्स और सुरक्षा चौकियों की स्थापना की जाएगी। पर हरिद्वार से ही कांवड़ मार्ग को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जाएगा।

प्रत्येक जिले में एसएसपी आफिसों से सीसीटीवी की निगरानी होगी और सुरक्षा का कंट्रोल रूम यहीं पर स्थापित किया जाएगा। इस बार शिविर लगाने वालों को भी सीसीटीवी कैमरे लगाने की शर्त के बाद ही स्वीकृति मिलेगी।

हरिद्वार से कांवड़ मार्ग की निगरानी तीसरी आंख करेगी। संवेदनशील स्थानों, प्रमुख कस्बों-शहरों व कांवड़ शिविरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कंट्रोल रूम से निर्देश जारी होने पर ही गश्ती दल हरकत में आ जाएंगे।


कांवड़ यात्रा मार्ग की हालत जर्जर, निर्माण शुरू
कांवड़ यात्रा मार्ग की हालत अभी जर्जर है। इस पर पैदल चलना कांवड़ियों के लिए मुश्किल है। प्रशासन ने टूटी सड़कों का निर्माण शुरू करा दिया है।

कांवड़ मार्ग पर मीट-शराब की दुकानें रहेगी बंद
कांवड़ मार्ग पर मीट-शराब की दुकानें बंद रहेंगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनीत कुमार यादव ने बताया कि डीएम के आदेश पर दुकानों को नोटिस जारी कर दिए हैं। मोदीनगर, मुरादनगर दुहाई और दुधेश्वरनाथ मंदिर के दुकानदारों को निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed