फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Divya Murder Case hotel is sealed after incident it is dark since incident

Divya Murder Case: जहां हुई थी दिव्या की हत्या, अब कैसा है वहां का मंजर? अब गुजरने से भी कतराते हैं लोग

Fri, 12 Jan 2024 09:59 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 12 Jan 2024 09:59 AM IST
सार

हत्या के बाद दिव्या पाहुजा का शव ठिकाने लगाने वाले आरोपी बलराज गिल को पश्चिम बंगाल के एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे लेने के लिए पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है।

विज्ञापन
Divya Murder Case hotel is sealed after incident it is dark since incident
Divya Murder Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड में समय के साथ-साथ रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब जांच में सामने आया है कि एसआईटी की ओर से दो दिन की पुलिस रिमांड के दौरान छानबीन में यह पता चला है कि मेघा दो माह पहले ही अभिजीत के संपर्क में आई थी। वहीं बस स्टैंड के पास जिस सिटी प्वाइंट होटल में दिव्या की गोली मारकर हत्या हुई थी। उस होटल में दो जनवरी को रात से लाइट बंद है। होटल को सील कर दिया गया है। वहां पर काम करने वाले दो कर्मचारी तो होटल मालिक की मदद करने में जेल जा चुके हैं, जबकि अन्य कर्मचारी को बगल के होटल में काम पर रखा गया है। अब लोग वहां से गुजरने में भी कतराते हैं।

विज्ञापन

तो अब बरामद हो सकता है दिव्या का शव
हत्या के बाद दिव्या पाहुजा का शव ठिकाने लगाने वाले आरोपी बलराज गिल को पश्चिम बंगाल के एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे लेने के लिए पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है। बलराज को हवाई जहाज से दिल्ली लाया जाएगा। इसकी निशानदेही पर पुलिस दिव्या पाहुजा के शव को बरामद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पहले राजस्थान फिर यूपी के रास्ते गए पश्चिम बंगाल
पटियाला में शव को ठिकाने पर लगाने के बाद दोनों आरोपी कैब से 14 घंटे की यात्रा कर उदयपुर पहुंचे थे। जहां पर होटल छोड़ने के बाद कोटा के रास्ते कानपुर की ओर निकल गए। आरोपियों की लोकेशन मिलने पर पुलिस एक टीम कानपुर रवाना हुई। वहां पहुंचने पर पता चला कि बलराज निकल चुका है। देर शाम कोलकाता एयरपोर्ट पर बलराज को हिरासत में लिया गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस की दूसरी टीम वहां पहुंची। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने दिव्या के शव की पहचान बताने और शव को ठिकाने लगाने वाले आरोपी बलराज गिल और रवि बंगा के बारे में सूचना देने वाले पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 

विज्ञापन

कार के साथ दोनों की फुटेज टोल पर मिली थी
पुलिस की छानबीन के दौरान दोनों आरोपियों की पंजाब के टोल पर एक कैब चालक के साथ तस्वीर मिल चुकी है। तस्वीर में दोनों के साथ एक और व्यक्ति है। जिसे कैच चालक माना जा रहा है।

200 से अधिक लोगों से पूछताछ
दिव्या पाहुजा हत्याकांड की जांच को लेकर पुलिस अब तक 200 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। बाद पूरी अपराध की टीम मामले की जांच में लगी हुई है। जिस स्थान पर बीएमडब्ल्यूए खड़ी मिली। उस स्थान से लेकर गुरुग्राम बस स्टैंड के पास ठेला लगाने वालों से भी पूछताछ की जा चुकी है। उस रात होटल में ठहरने वालों से लेकर सामने रेहड़ी लगाने वाले लोग भी शामिल है।

कमरे में फैले खून को सुखाने के लिए सेनेटरी पैड का हुआ था इस्तेमाल
दिव्या पाहुजा की गोली मार कर हत्या करने के बाद होटल मालिक अभिजीत सिंह ने सबूत नष्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। होटल के कमरे में फैल रहे खून को सुखाने के लिए सेनेटरी पैड का इस्तेमाल हुआ था। जो खून से लथपथ वहां पर फेंके गए थे। पुलिस टीम यह भी जानने में जुटी है कि किस मेडिकल स्टोर से रात में यह लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed