{"_id":"6e4d44e5c3b97caaeadddc1bb3cfcc4b","slug":"disturbed-young-man-committed-suicide-by-jumping-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉब छूटने से परेशान युवक ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जॉब छूटने से परेशान युवक ने लगाया फंदा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 05 Jun 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी छूटने से परेशान अमित (24) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। नूरपुर, बिजनौर निवासी अमित बीएससी पास था और कैला भट्टा में दोस्त के घर किराये पर रहता था।
विज्ञापन
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कोतवाल वीर विक्रम सिंह ने बताया कि अमित ने हमदर्द समेत कई कंपनियों में नौकरी की थी। 20 दिन पहले उसने कविनगर की एक कंपनी से निकाल दिया गया था। तब से वह तनाव में था।
विज्ञापन
मंगलवार शाम वह कमरे में सोने के लिए गया था। बुधवार सुबह नौ बजे तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक के बेटे और अमित के दोस्त नोमान ने कमरे की खिड़की से उसका शव पंखे से लटका देखा।
विज्ञापन
नोमान ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। अमित के बड़े भाई का कहना है कि वह जॉब छूटने की वजह से परेशान था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया है।
स्टूडेंट सुसाइड के हालिया मामले
नेहरूनगर में बीडीएस छात्रा ने दी जान
इंदिरापुरम में वेब डिजाइनिंग कर रहे छात्र ने फंदा लगाया
नेहरूनगर द्वितीय में 12वीं की छात्रा ने सुसाइड किया
मोदीनगर में बीडीएस छात्र ने ट्रेन से कटकर जान दी
वसुंधरा में एमसीए छात्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी की
संजयनगर में बीटेक स्टूडेंट ने फंदा लगाकर जान दी