टीबी की बीमारी से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-13 में टीबी की बीमारी से परेशान आकर 44 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। बाथरूम की टंकी के पाइप में फंदा लगाकर जान दी।
उसे लंबे समय से टीबी थी और इसी के चलते डिप्रेशन में रहता था। सुसाइड नोट में उसने इसका जिक्र किया है। कुछ दिन पहले ही इलाज कराने के लिए अपने भाई के घर आया था।
मकान संख्या 337 में आलोक श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ रहते है। उनका भाई विवेक टीबी की बीमारी से जूझ रहा था। कुछ दिनों पहले ही विवेक गांव से आलोक के पास रहकर इलाज कराने के लिए आया था।
शुक्रवार की सुबह आलोक अपने ऑफिस चले गए। घर में उनकी पत्नी, बच्चे और भाई थे। दोपहर बाद विवेक बाथरूम गया लेकिन शाम तक नहीं निकला। परिवार के लोगों ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो विवेक का शव पानी की टंकी के पाइप से फंदे के सहारे झूल रहा था।
पुलिस ने बताया कि विवेक का कैलाश अस्पताल में इलाज चल रहा है और हालत में सुधार नहीं होने से वह डिप्रेशन में आ गया था।
रहस्यमय हालात में बीए की छात्रा की मौत
लोहियानगर में रहस्यमय हालत में बीए की छात्रा की सल्फास खाने से मौत हो गई। सिहानी गेट पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई है। लोहियानगर के लोगों ने बताया कि बीए की छात्रा ने शुक्रवार सुबह रहस्यमय हालत में उसने सल्फास खा लिया।
परिजनों ने उसे लोहियानगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसएचओ ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई है।