{"_id":"5b3eecbc4f1c1bb2288b4d97","slug":"district-magistrate-taking-review-meetings-regarding-pm-modi-cm-yogi-program-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः पीएम-सीएम के कार्यक्रम में न हो कोई चूक, डीएम सख्ती से ले रहे समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः पीएम-सीएम के कार्यक्रम में न हो कोई चूक, डीएम सख्ती से ले रहे समीक्षा बैठक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 06 Jul 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
pm modi yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी बीएन सिंह ने 9 जुलाई को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नोएडा आगमन को लेकर कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक में सख्ती से किसी तरह की चूक न होने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा से कहा कि जिले में लगातार अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन कुछ अपराधी घटनाओं को लगातार अंजाम दे जा रहे हैं।
विज्ञापन
मोदी सैमसंग कंपनी की नई इकाई का उद्घाटन करने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में छोटी से छोटी आपराधिक घटनाओं का संज्ञान लें और ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे कोई भी व्यक्ति प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में विघ्न न डाल पाए। थानेवार आपराधिक गतिविधियों वाले लोगों को चिह्नित करके कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने जिला प्रशासन समेत सभी सरकारी विभागों के आला अधिकारियों को निर्देशित किया कि तैयारी पूरी करने में जुट जाए, ताकि समय से पहले कार्य पूरे कराए जा सकें। ट्रैफिक पुलिस रूट डायवर्जन को लेकर अपनी एडवाजरी जारी करे।
विज्ञापन
इससे आम लोग रूट डायवर्जन को फॉलो करना शुरू कर देंगे तो मानसिक रूप से तैयार रहेंगे। यातायात पुलिस अधिकारी और कर्मचारी रूट पर जाकर रिहर्सल करें और पिछली बार की तरह कोई गड़बड़ी न होने पाए। साथ ही, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारियों को हिदायत दी कि वह किसी भी व्यक्ति से बिना कारण के अशोभनीय भाषा का प्रयोग न करें।
उन्होंने पुलिस समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को अंत में यह भी कहा कि वह किसी तरह के दबाव में आकर कोई गलत काम न करें, बल्कि कानून की गरिमा को ध्यान में रखते हुए अपने कर्त्तव्यों का पालन करें। इस दौरान एडीएम कुमार विनीत, एडीएम केशव कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार सिंह, एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, एसपी देहात, सभी तहसीलों के एसडीएम और सीओ भी बैठक में मौजूद रहे।