{"_id":"5d4afae18ebc3e6c990bd2d1","slug":"district-administration-allows-new-circle-rate-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: जिला प्रशासन ने नए सर्किल रेट के प्रस्ताव को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: जिला प्रशासन ने नए सर्किल रेट के प्रस्ताव को दी मंजूरी
Wed, 07 Aug 2019 09:53 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 07 Aug 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी
- फोटो : Social Media (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपित्तयों के निस्तारण के बाद जिला प्रशासन ने नए सर्कल रेट के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। आज से जिले में नए सर्किल रेट लागू हो जाएंगे। जिला प्रशासन की वेबसाइट पर नई मूल्यांकन सूची अपलोड कर दी गई है। इस बार पांच श्रेणियों में सेक्टरों को बांटकर दरें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
बता दें कि, वाणिज्यिक संपत्तियों के सर्किल रेट में करीब 21 फीसदी की कमी का प्रस्ताव था, जिसे लागू कर दिया गया है। इसके अलावा ग्रुप हाउसिंग से सरचार्ज कम कर भी प्रॉपर्टी बाजार को ऑक्सीजन देने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
नए सर्किल रेट के प्रस्ताव पर जिलाधिकारी की ओर से 31 जुलाई तक आपत्तियां मांगी गई थीं। 12 से ज्यादा आपत्तियां आई थीं। संपत्ति पुनरीक्षण मूल्यांकन समिति की संस्तुति के आधार पर प्रस्तावित सर्किल रेट को आठ अगस्त से लागू करने घोषणा बुधवार को कर दी गई।
विज्ञापन
दरअसल, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिले के सभी श्रेणियों की संपत्तियों के सर्किल रेट और बाजार मूल्य पर मंथन किया गया। इसके लिए अधिकारियों को मार्केट में भी उतारा गया। सर्वे के बाद कई संपत्तियों के मार्केट रेट मौजूदा सर्किल रेट से कम पाए गए। इस वजह से संपत्तियों की रजिस्ट्री में भारी गिरावट आई है। इससे निजात पाने के लिए काफी मंथन किया गया और आखिर में वाणिज्यिक संपत्तियों के सर्किल रेट में पहली बार कमी का प्रस्ताव दिया गया था।
वाणिज्यिक संपत्तियों के सर्किल रेट में 21.5 प्रतिशत कमी का पहली बार प्रस्ताव दिया गया तैयार किया गया था। इसके साथ ही ग्रुप हाउसिंग के फ्लैट की खरीद से छह प्रतिशत सरचार्ज और मॉल की दुकानों की खरीद से सेंट्रल एसी और एक्केलेटर पर 25 प्रतिशत सरचार्ज हटाने का भी प्रस्ताव था।
सेक्टरों के सर्किल रेट
सेक्टर :- 14, 14 ए, 15ए, 16, 16ए, 17, 30, 35, 36,38, 38ए, 39,44, 50, 51 व 52
नई दरें :- 103500/ वर्ग मीटर
सेक्टर :- सेक्टर 15,19, 20, 21, 23,24, 25,25ए, 26, 27, 28, 29, 31,32, 33, 34, 37, 40, 41, 46, 47, 48, 49, 53, 55, 56, 61, 62, 82,91, 92, 93,93ए,93बी, 96,
97, 98, 99, 100, 105, 108 व122
नई दरें :- 72,000/ वर्ग मीटर
सेक्टर :- सेक्टर 1,2,3,4,5,6,7,8,9,10,11,12, 22, 42, 43, 45, 70, 71, 72, 73, 74, 75, 76, 77, 78, 79, 104, 107, 110, 119, 120, 121, 123, 125, 126, 127,128, 129, 130, 131, 132, 133, 134, 135, 136, 137, 142, 143, 143 बी, 144, 151, 152, 153, 154,155, 156,157 व 168
नई दरें :- 52,500/ वर्ग मीटर
सेक्टर :- सेक्टर 54, 57,58, 59, 60, 63, 63 ए,64, 65,67, 68, 69, 80, 81,83, 84, 85, 87, 88, 89,90, 91, 95, 101, 106, 109, 112, 113, 116, 117 व 118
नई दरें :- 44,000/ वर्ग मीटर
अन्य सेक्टर :-सेक्टर-138,139, 140, 140ए, 145, 146, 147, 148, 149, 150, 159, 160, 161, 162, 163, 164, 165, 166 व 167
नई दरें :- 40,000 / वर्ग मीटर