फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   District 4 and 5 March at Kesari and Kumar Cirque

जिला केसरी व कुमार दंगल 4 व 5 March को

Thu, 02 Mar 2017 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 02 Mar 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
District 4 and 5 March at Kesari and Kumar Cirque
file photo - फोटो : अमर उजाला

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा 4 व 5 मार्च को गांव दौलताबाद के पवन पुत्र अखाड़ा में जिला स्तरीय कुश्ती अखाड़ा तथा जिला केसरी एवं जिला कुमार दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


यह प्रतियोगिता अंडर-16, अंडर-18, वरिष्ठ आयु वर्ग, जिला कुमार तथा जिला केसरी वर्गों में होगी। अंडर-16 आयु वर्ग में 30, 32, 34, 36, 38, 40, 42,45, 48 तथा 52 किलोग्राम वजन में प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


अंडर-18 आयु वर्ग में 42, 46, 50, 54, 58, 63, 69 व 76 किलोग्राम वजन होंगे। वरिष्ठ आयु वर्ग में 50, 54, 58, 63, 69, 76 व 85 किलोग्राम वजन में प्रतिभागी अपना जोहर दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कुमार प्रतियोगिता में 62 किलोग्राम से 74 किलोग्राम और जिला केसरी प्रतियोगिता में 74 किलोग्राम से ऊपर के पहलवान अपना जोहर दिखाएंगे। सभी पहलवानों के वजन 4 मार्च को किए जाएंगे और भाग लेने के इच्छुक पहलवान को अपने साथ आयु प्रमाण पत्र लेकर आने होंगे। आयु का आंकलन 28 फरवरी 2017 को प्राप्त आयु के हिसाब के किया जाएगा। 

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी परसराम ने बताया कि जिला अखाड़ा प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले पहलवानों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।


जिला केसरी दंगल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 3100 रुपये, द्वितीय को  2100 रुपये दिए जाएंगे। जिला कुमार दंगल प्रतियोगिता के विजेता को 2100 रुपये तथा उपविजेता को 1100 रुपये दी जाएगी।

जिला अखाड़ा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान राजय स्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed