{"_id":"6aae955993fc5ef3230701b9","slug":"disruption-to-spicejet-flights-passengers-create-a-ruckus-at-the-airport-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-155597-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: स्पाइसजेट की उड़ानों में व्यवधान, एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: स्पाइसजेट की उड़ानों में व्यवधान, एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा
विज्ञापन
करीब 500 यात्री हुए प्रभावित, एयरलाइन ने असुविधा पर जताया खेद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट पर शनिवार को स्पाइसजेट की कई उड़ानें परिचालन संबंधी कारणों से प्रभावित रहीं। इससे करीब 500 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया। विरोध से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए। स्थिति को देखते हुए यात्रियों की सहायता के लिए एयरपोर्ट पर टीमें तैनात की गईं।
एयरपोर्ट प्रबंधन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताया। प्रबंधन ने बताया कि स्पाइसजेट की कुछ उड़ानों के संचालन में व्यवधान आया। प्रभावित यात्रियों को सहायता और जरूरी सहयोग उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट की टीमें एयरलाइन और संबंधित पक्षों के साथ मिलकर काम कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली से स्पाइसजेट की चार घरेलू और एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में देरी हुई। इनमें तीन उड़ानें लेह और एक जम्मू के लिए थीं। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक, एसजी121, एसजी127 और एसजी2160 उड़ानें परिचालन कारणों से देरी से चलीं। एयरलाइन ने बताया कि सभी प्रभावित उड़ानें रवाना होकर अपने गंतव्य तक पहुंच चुकी हैं। प्रवक्ता ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताया।
विज्ञापन
पहले भी हुआ था विरोध
स्पाइसजेट की उड़ानों में परिचालन संबंधी व्यवधान का मामला पहले भी सामने आ चुका है। 15 सितंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर दुबई जाने वाली उड़ानों में बार-बार देरी से नाराज करीब 200 यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन किया था।