फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dispute over social media post, man stabbed in chest after being called for reconciliation, death

Delhi NCR News: सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने पर विवाद, सुलह के लिए बुलाकर सीने में घोंपा चाकू, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
जैतपुर में हुई वारदात, थाना पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ा
विज्ञापन

एक अन्य हुआ घायल, अस्पताल में चल रहा उपचार, मामूली घायल युवक को मिली छुट्टी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिले के जैतपुर इलाके में दो गुटों के बीच हुए विवाद में 21 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। मामले में एक 17 वर्षीय नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ा गया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने को लेकर ये झगड़ा हुआ था।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डा. हेमंत तिवारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात उस समय हुई, जब पीड़ित एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुए विवाद के बाद सुलह के लिए दूसरे गुट से मिलने गए थे। पुलिस को रात 11.18 बजे सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन घायल युवकों को घायल अवस्था में पाया। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से कृष्णा साहू (21) को सीने, कंधे और पीठ में कई बार चाकू मारे गए थे। उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर में मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य घायल सनी (21) के पेट और जांघ में चोटें आईं और उनका इलाज जारी है। तीसरे घायल प्रिंस (19) को मामूली चोटें आई थीं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह झड़प एक आपसी परिचित से जुड़े निजी विवाद के कारण हुई। पुलिस ने बताया कि विवाद की शुरुआत तब हुई जब दीपक नामक एक आरोपी ने प्रिंस के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी। पोस्ट से प्रिंस परेशान हो गया था। हालांकि दोनों पक्षों ने मामले को सुलझाने के लिए मिलने पर सहमति जताई थी, लेकिन बैठक में कहासुनी हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर संदिग्धों की पहचान की गई। तकनीकी विश्लेषण और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने 24 वर्षीय ग्राफिक डिजाइनर आशीष और एक 17 वर्षीय नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। मृतक के पिता शिव कुमार ने बताया कि उनका बेटा रात करीब 10 बजे फोन पर बात करने के बाद तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article