Delhi: 100 रुपये के विवाद में शख्स को जमकर पीटा, चाकू से किया हमला, पुलिस ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती
घायल शख्स की पहचान सूरज के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ नजफगढ़ के प्रेम विहार में रहता है। उसका दूध का कारोबार है। सूरज ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त को उसने घासीपुरा में रहने वाले विपिन से 100 रुपये उधार लिए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नजफगढ़ में 100 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दो सगे भाइयों के साथ मिलकर एक शख्स की पिटाई कर दी और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराकर मामला दर्ज कर लिया।
घायल शख्स की पहचान सूरज के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ नजफगढ़ के प्रेम विहार में रहता है। उसका दूध का कारोबार है। सूरज ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त को उसने घासीपुरा में रहने वाले विपिन से 100 रुपये उधार लिए थे। अगले दिन विपिन 100 रुपये के बदले 4 हजार रुपये देने के लिए कहने लगा।
इस बात को लेकर झगड़ा हो गया। वहां विपिन का दोस्त लाला भी मौजूद था। झगड़ा होने के बाद लाला ने अपने भाई तुषार को फोन कर बुला लिया। आरोप है कि तुषार चाकू और डंडा लेकर आया और सूरज पर हमला कर दिया। सभी ने उसे पीटा और तुषार ने चाकू से हमला कर दिया।