फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dispute on social media led to 12 people launching a life threatening knife attack on a young man his conditi

Delhi: सोशल मीडिया पर हुआ विवाद, 12 लोगों ने युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Wed, 31 Dec 2025 04:43 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 31 Dec 2025 04:43 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली के दयालपुर थाना इलाके में स्थित नेहरू विहार में सोशल मीडिया पर हुए विवाद में सोमवार रात 12 से ज्यादा लोगों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग गए। 

विज्ञापन
dispute on social media led to 12 people launching a life threatening knife attack on a young man his conditi
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली के दयालपुर थाना इलाके में स्थित नेहरू विहार में सोशल मीडिया पर हुए विवाद में सोमवार रात 12 से ज्यादा लोगों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रेहान को पास के जग प्रवेश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रेहान नेहरू विहार में परिजनों के साथ रहता है। दयालपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में रेहान ने बताया कि सोमवार रात रेहान नेहरू विहार की गली नंबर चार में खड़ा था। इसी दौरान करीब 12 से अधिक लोग हथियार से लैस होकर वहां पहुंचे और रेहान पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला कि करीब एक साल पहले रेहान का इलाके के कुछ लड़कों से इंस्टाग्राम पर विवाद हुआ था। विवाद के बाद से आरोपी लगातार रेहान को धमका रहे थे और उसका पीछा कर रहे थे। कुछ दिन पहले भी हमलावरों ने उस पर हमला करने की कोशिश की गई थी, लेकिन तब वह वहां से भाग गया था। सोमवार को आरोपियों ने उसपर हमला कर दिया। पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed