फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dispute erupts over demolition of religious site; police investigating.

Delhi NCR News: धार्मिक स्थल को तोड़ने पर उपजा विवाद, पुलिस जांच में जुटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
नूंह पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन अहमद पर लगे आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह।
जिले के भपावली गांव में एक पुराने धार्मिक स्थल को तोड़े जाने के आरोप के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल रहा। घटना की जानकारी मिलते ही भपावली, बझेड़ा, देवला नंगली सहित आसपास के कई गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि अलावलपुर निवासी नूंह पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन अहमद ने यह कहते हुए कि पंचपीर की समाधि उनकी खरीदी हुई कृषि भूमि में स्थित है, पहले वहां जाने का रास्ता बंद कराया। इसके बाद जेसीबी मशीन से धार्मिक स्थल को गिरा दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार पंचपीर की समाधि वर्षों से लोगों की आस्था का केंद्र रही है, जहां हर वर्ष दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर कमेटी के चेयरमैन अमरनाथ ने बताया कि यह धार्मिक स्थल बझेड़ा गांव के स्वामी बाबा और अखेराज बाबा मंदिर तथा भपावली के बाबा बिलंदी बादशाह मंदिर से जुड़ी धार्मिक परंपरा का हिस्सा है।
अमरनाथ ने आरोप लगाया कि पहले लोहे की रॉड से समाधि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया और बाद में जेसीबी से उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने प्रशासन से पंचपीर समाधि के पुनर्निर्माण और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि यदि जल्द उचित कदम नहीं उठाए गए तो श्रद्धालु पुलिस अधीक्षक (एसपी) और उपायुक्त (डीसी) से मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही जयसिंहपुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार तब तक कथित आरोपी और जेसीबी मशीन वहां से जा चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। जयसिंहपुर पुलिस चौकी प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed