{"_id":"ba7e714696e2fa510234afc5a27fb3b6","slug":"diseases-distributing-school-hospital-and-hotel-s-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारियां बांट रहा स्कूल, अस्पताल और होटल का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारियां बांट रहा स्कूल, अस्पताल और होटल का पानी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 11 Dec 2014 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के होटल, ढाबों, स्कूलों, कालेजों समेत कई अस्पतालों का पानी पीने लायक नहीं है। सैंपलिंग के दौरान 15 से 20 दिन पहले इन जगहों से लिए गए पानी के नमूने जांच में फेल पाए गए हैं।
विज्ञापन
पानी में क्लोरीन की मात्रा नहीं मिलने और टीडीएस की मात्रा अधिक मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी को नोटिस जारी किए हैं।
सीएमओ अजेय अग्रवाल ने बताया कि पेयजल में क्लोरीन न मिलने पर संबंधित संस्थानों को नोटिस जारी कर क्लोरीनेशन कराने के लिए कहा गया है। होटलों पर क्लोरीनेशन सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन को भी लेटर जारी किया गया है।
विज्ञापन
संस्थानों के वाटर सैंपल मिले फेल
शंभू दयाल डिग्री कालेज, शंभू दयाल इंटर कालेज, लाल क्वाटर स्थित राणा प्रताप हायर सेकेंड्री स्कूल, रमतेराम रोड स्थित शाइनिंग स्टार स्कूल, जीटी रोड स्थित सुदर्शन अस्पताल, मॉडल टाउन स्थित मिथिलेश नर्सिंग होम, रमते राम रोड स्थित सदगुरू ढाबा, विकास ढाबा, मोहन नगर स्थित न्यू पाल भोजनालय, आहूजा भोजनालय (टीडीएस मात्रा 856 पीपीएम), राजा भोजनालय और भारद्वाज भोजनालय (टीडीएस मात्रा 522 पीपीएम)।
विज्ञापन