{"_id":"91f7ffed355ee3f43d00a4b1ada6cead","slug":"discoms-accounts-auditing-is-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कंपनियों के ऑडिट में कोई रुकावट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कंपनियों के ऑडिट में कोई रुकावट नहीं
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 18 Feb 2014 05:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा माना जा रहा था कि केजरीवाल सरकार के इस्तीफे के बाद बिजली वितरण कंपनियों की खातों की सीएजी ऑडिट पर असर पड़ेगा, लेकिन हर दिन की तरह सोमवार को भी सीएजी के अधिकारी डिस्कॉम्स के कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने खातों की जांच शुरू कर दी। सीएजी के अफसरों ने डिस्कॉम्स के अधिकारियों से बिजली खरीद और बिजली वितरण से संबंधित कुछ और दस्तावेजों की मांग की। वहीं कुछ दस्तावेजों की प्रति सीएजी अधिकारी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
डिस्कॉम्स का कहना है कि सीएजी अधिकारी पहले भी जरूरत के अनुसार दस्तावेज साथ लेकर गए हैं। सीएजी ऑडिट कराने के दिल्ली सरकार के आदेश के बाद से लगातार सीएजी के अधिकारी डिस्कॉम्स के खातों की जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन
बिजली खरीद और बिक्री संबंधी दस्तावेजों की जांच में सीएजी को कुछ ऐसे तथ्य मिले हैं, जिससे बिजली कंपनियों के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार अभी खातों की जांच से संबंधित कोई भी जानकारी सीएजी, डिस्कॉम्स या सरकार सार्वजनिक नहीं कर सकती।