{"_id":"58c2cd684f1c1be027dc3dde","slug":"disclosure-after-establishing-a-lesbian-relationship-the-murderer-murdered-with-screwdriver","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुलासा : समलैंगिक संबंध बनाने के बाद पेचकस से गोदकर कर दी हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा : समलैंगिक संबंध बनाने के बाद पेचकस से गोदकर कर दी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 11 Mar 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
विवेक विहार इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक की हत्या कर गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में युवक के दो परिचित को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दावा किया है कि समलैंगिक संबंध बनाने के दौरान हुए झगड़े में आरोपियों ने पेचकस और ईट से मारकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक की स्कूटी, मोबाइल फोन और नकदी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
शाहदरा जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ए के लाल ने बताया कि 9 मार्च की सुबह करीब पौने सात बजे पुलिस को सुरजमल पार्क में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
Trending Videos
युवक के गले और सिर ने खून निकल रहा था।
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
युवक के गले और सिर ने खून निकल रहा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पहचान जसबीर(25) के रूप में की। वह न्यू संजय अमर कालोनी में रहता था और सूरजमल विहार स्थित ब्यूटी पार्लर में काम करता था।
पुलिस को उसके फोन का लोकेशन साहिबाबाद में मिला। उसके बाद पुलिस ने साहिबाबाद गाजियाबाद के शहीद नगर निवासी अरशद(21) और तालिब(19) को दबोच लिया।
उन लोगों ने बताया कि एक साझा दोस्त की मदद से उनकी मुलाकात जसबीर से हुई थी। घटना वाली रात जसबीर ने उन लोगों को सूरजमल विहार बुलाया था। तीनों ने वहां संबंध बनाए।
आरोपियों ने उसका मोबाइल लेकर जाने लगे। इसी बात पर उनके बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर दोनों आरोपियों ने पेचकस और ईट से मारकर उसकी हत्या कर दी और उसकी स्कूटी, रुपये और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गये।
पुलिस के मुताबिक अरशद शादी समारोह में वेटर का काम करता है। वहीं तालिब कारपेंटर का काम करता है।