फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   disappoint player attacked wicketkeeper after dropping catch in match in delhi

कैच छोड़ने की चुकानी पड़ी भारी कीमत: नाराज खिलाड़ी ने विकेटकीपर पर किया बल्ले से जानलेवा हमला, पीड़ित अस्पताल में भर्ती

Mon, 09 May 2022 08:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 09 May 2022 08:23 PM IST
सार

आरोपी ने दो अन्य खिलाड़ियों के साथ मिलकर देवांश पर बल्ले से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। 

विज्ञापन
disappoint player attacked wicketkeeper after dropping catch in match in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गीता कालोनी इलाके में क्रिकेट मैच के दौरान कैच छूटना विकेटकीपर को भारी पड़ गया। नाराज खिलाड़ियों ने न केवल युवक की स्कूटी तोड़ दी, बल्कि बल्ले से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित के अचेत होने पर आरोपी फरार हो गए। बाकी खिलाड़ी देवांश वासन (18) को खून से लथपथ हालत में स्वामी दयानंद अस्पताल ले गए, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में गीता कालोनी थाना पुलिस ने पीड़ित का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़ित देवांश परिवार के गीता कालोनी इलाके में रहता है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। रविवार सुबह छुट्टी होने के कारण देवांश अपने दोस्तों के साथ पास के एक पार्क में क्रिकेट खेलने के लिए आया हुआ था। मैच के दौरान देवांश विकेट कीपिंग करते समय देवांश से एक कैच छूट गया। इससे उसकी टीम का खिलाड़ी कृष्णा हनी नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा। बाकी युवकों ने उसे शांत करवा दिया।
विज्ञापन


 मैच खत्म होने पर देवांश अपनी स्कूटी के पास पहुंचा। उसने देखा कि उसकी स्कूटी टूटी हुई थी। उसने बाकी लड़कों से पूछा तो पता चला कि उसकी स्कूटी कृष्णा ने तोड़ी थी। वह उसके पास पहुंचा और स्कूटी तोड़ने की वजह पूछी। इस बात पर आरोपी भड़क गया। दोनों के बीच बहस हो गई। आरोप है कि आरोपी ने दो अन्य युवकों के साथ मिलकर देवांश पर बल्ले से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed