फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   disabled raped by her uncle Head Constable of NSG.

NSG हेड कांस्टेबल ने किया भतीजी से रेप

Thu, 25 Dec 2014 08:27 AM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 08:27 AM IST
विज्ञापन
disabled raped by her uncle Head Constable of NSG.

दिल्ली में तैनात एनएसजी के हेड कांस्टेबल पर विकलांग भतीजी से रेप का आरोप है। हेड कांस्टेबल की पत्नी को भी साजिश में शामिल होने का आरोपी बनाया गया है। पीड़िता के भाई ने एफआईआर दर्ज कराई है। विजयनगर पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दूसरी तरफ, आरोपी खुद को बेकुसूर बता रहे हैं। मामला संपत्ति विवाद का है। सिहानीगेट थानाक्षेत्र में रहने वाला एनएसजी हेड कांस्टेबल दिल्ली में तैनात है। उसकी ससुराल विजयनगर में है।
विज्ञापन


बीमार सलहज को देखने हेड कांस्टेबल पत्नी के साथमंगलवार रात करीब 9 बजे ससुराल गया था। घर पर साला और सलहज नहीं थे। हेड कांस्टेबल घर की पहली मंजिल पर गया, वहां 22 वर्षीय भतीजी थी, जो कि विक्लांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने शिकायत ना करने का बनाया दबाव

disabled raped by her uncle Head Constable of NSG.

आरोप है कि हेड कांस्टेबल ने युवती से रेप किया। चीख पुकार सुनकर हेड कांस्टेबल की पत्नी मौके पर पहुंच गई। उसने मामले की शिकायत किसी से न करने के  लिए भतीजी पर दबाव बनाया। आरोपी दंपति ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

युवती ने परिजनों को घटना बताई। आरोप है कि पहले पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया। आलाधिकारियों तक मामला पहुंचा तो युवती को मेडिकल जांच के  लिए भेजा गया और युवती के भाई ने आरोपी दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

एसओ अवधेश यादव ने बताया कि हेड कांस्टेबल के खिलाफ रेप और उसकी पत्नी के खिलाफ 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरी ओर आरोपी ने खुद को बेकसूर बताया है। उसका कहना है कि मामला संपत्ति विवाद का है। मायके की कुछ संपत्ति उसकी पत्नी के नाम पर है, उसे हासिल करने के लिए यह झूठा आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed