फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Direct flight from Delhi Airport to Daman launched.

Delhi NCR News: दिल्ली एयरपोर्ट से दमन के लिए सीधी उड़ान शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
एलायंस एयर की उड़ानें शुरू होने से घरेलू नेटवर्क बढ़कर 90 गंतव्यों तक पहुंचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट से दमन के लिए नियमित सीधी उड़ान सेवा शुरू हो गई है। इस नई सेवा का संचालन एलायंस एयर करेगी। इसके साथ ही आईजीआई एयरपोर्ट देश के 90 घरेलू गंतव्यों से सीधे जुड़ गया है।
डायल के अनुसार, नई उड़ान सेवा से दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव केंद्रशासित प्रदेश की हवाई पहुंच मजबूत होगी। इससे क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा मिलने के साथ पर्यटन, व्यापार और निवेश को भी गति मिलने की उम्मीद है। दमन समुद्र तटों, पुर्तगाली विरासत और तेजी से विकसित हो रहे पर्यटन क्षेत्र के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा यह दवा, रसायन, प्लास्टिक, वस्त्र और इंजीनियरिंग उद्योगों का भी प्रमुख केंद्र है।
विज्ञापन

डायल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप पनिक्कर ने बताया कि दिल्ली से दमन के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होना घरेलू हवाई संपर्क के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि 90 घरेलू गंतव्यों तक सीधी पहुंच और देश के 32 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को जोड़ने वाला नेटवर्क यात्रियों को अधिक विकल्प उपलब्ध कराने के साथ क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायल के मुताबिक, राज्यों के आधार पर महाराष्ट्र दिल्ली से सबसे अधिक जुड़ा है, जहां के सात शहरों के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश हैं, जहां के छह-छह शहरों के लिए सीधी सेवाएं संचालित की जा रही हैं। फिलहाल एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो, अकासा एयर, स्पाइसजेट और एलायंस एयर दिल्ली से घरेलू उड़ानों का संचालन कर रही हैं। डायल ने भविष्य में भी नए शहरों को नेटवर्क से जोड़ने की बात कही है।

1,050 से अधिक घरेलू उड़ानों का संचालन होता है प्रतिदिन
वर्तमान में दिल्ली एयरपोर्ट से प्रतिदिन 1,050 से अधिक घरेलू उड़ानों का संचालन होता है। हर महीने यहां से 50 लाख से अधिक घरेलू यात्री यात्रा करते हैं। इनमें करीब 10 लाख यात्री ऐसे हैं, जो दिल्ली के माध्यम से एक घरेलू शहर से दूसरे शहर के लिए कनेक्टिंग उड़ान लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed