फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS celebrates 71st Foundation Day, over 1500 students participate in exhibition

Delhi NCR News: एम्स ने मनाया 71वां स्थापना दिवस, प्रदर्शनी में 1500 से अधिक छात्र शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एम्स नई दिल्ली ने शुक्रवार को अपना 71वां स्थापना दिवस मनाया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने एम्स : हेल्थकेयर इनोवेशन के सात दशक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में 1500 से अधिक स्कूली छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी 27 सितंबर तक चलेगी।
प्रदर्शनी में 95 पोस्टरों के जरिये एम्स की उपलब्धियां और नवाचार दिखाए गए। छात्रों को शरीर द्रव्यमान सूचकांक (बीएमआई) जांच, स्वस्थ जीवनशैली, पोषण, रक्त शर्करा जांच और अंगदान जैसी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। एम्स निदेशक निखिल टंडन ने संस्थान की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 50 लाख से अधिक ओपीडी मरीज पहुंचे। करीब 3.5 लाख मरीज भर्ती हुए और तीन लाख सर्जरी की गईं। एक हजार से अधिक रोबोटिक सर्जरी भी हुई हैं।
विज्ञापन

अनुप्रिया पटेल ने मरीजों के लिए इलाज आसान बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 2014 के 387 से बढ़कर 800 से अधिक हो गई है। एमबीबीएस की सीटें 51 हजार से बढ़कर करीब 1.3 लाख हो गई हैं। पटेल ने एम्स को अन्य संस्थानों का मार्गदर्शक बनने को कहा। उन्होंने आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय देखभाल के महत्व पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed