{"_id":"6ab67a37adcad746ff013d28","slug":"jamia-millia-islamia-showcases-the-flavours-of-the-country-students-showcase-cultural-heritage-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-156503-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जामिया में सजे देशभर के जायके, छात्रों ने दिखाई संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जामिया में सजे देशभर के जायके, छात्रों ने दिखाई संस्कृति की झलक
विज्ञापन
-क्षेत्रीय व्यंजन और पर्यटन प्रतियोगिता के साथ पर्यटन माह का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों ने देश की विविध संस्कृति और खान-पान की झलक पेश कर पर्यटन माह का समापन किया। पर्यटन एवं आतिथ्य प्रबंधन विभाग की ओर से विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित महीने भर के कार्यक्रमों का समापन शुक्रवार को क्षेत्रीय व्यंजन और पर्यटन प्रतियोगिता के साथ हुआ।
कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजन, सांस्कृतिक परंपराएं और पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित किया। जामिया कुलपति प्रो. मजहर आसिफ और रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी ने प्रदर्शनियों का जायजा लिया और छात्रों के तैयार व्यंजनों का स्वाद भी चखा। उन्होंने छात्रों की रचनात्मकता और कौशल की सराहना की। विभाग के अनुसार आयोजन का उद्देश्य युवाओं को भारतीय ज्ञान प्रणाली, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन से जोड़ना था।