फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   diploma in elementary education: teaching eligibility of 1 lakh applicants may be canceled

डीएलएड : 1 लाख टीचरों की शिक्षण पात्रता पर गहराया संकट, ये है कारण

Mon, 08 Jan 2018 05:10 PM IST
प्रगति मिश्रा/अमर उजाला, नोएडा
प्रगति मिश्रा/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 08 Jan 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
diploma in elementary education: teaching eligibility of 1 lakh applicants may be canceled
शिक्षक - फोटो : amar ujala

केंद्र सरकार ने अप्रशिक्षित सेवारत शिक्षकों को 31 मार्च 2019 तक डीएलएड या बीएलएड कार्यक्रमों के से प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश थे। इसके बाद देशभर से करीब 14 लाख अप्रशिक्षित शिक्षकों ने एनआईओएस द्वारा संचालित शिक्षण पात्रता कोर्स डीएलएड और बीएलएड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।

विज्ञापन


बीएड डिग्री प्राप्त शिक्षकों के लिए 6 माह का डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) व बीएड की डिग्री न होने पर 2 साल का बीएलएड (बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन) कोर्स करना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके लिए सरकार ने शिक्षकों को 31 मार्च 2019 तक का समय दिया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2017 थी। अब तक ऑनलाइन आवेदन द्वारा एनआईओएस (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग) के पास करीब 14 लाख लोगों ने कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि एनआईओएस के डॉयरेक्टर संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सरकारी निर्देश प्राप्त होने पर एनआईओएस ने करीब 15 लाख शिक्षकों को इस संबंध में जानकारी भेजी गई थी, जिसमें से कई लोगों ने आवेदन नहीं किया है। आवेदन की तारीख कई बार बढ़ाई जा चुकी है। अब आवेदन की प्रक्रिया बंद हो चुकी है। 

1 लाख शिक्षकों का भविष्य अधर में

diploma in elementary education: teaching eligibility of 1 lakh applicants may be canceled

वहीं, कुछ शिक्षकों का कहना है कि उनके आवेदन न हो पाने का कारण एनआईओएस की गलती है। ऐसे में आवेदन की तारीख फिर से बढ़ाई जानी चाहिए। ऐसी ही मांग कर रहे विमल श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी बहन प्रतिभा श्रीवास्तव एक प्राइवेट संस्थान में शिक्षक हैं।

1 महीने तक उन्होंने और उनकी बहन ने कई बार एनआईओएस की वेबसाइट पर दाखिले के लिए आवेदन करने का प्रयास किया, लेकिन कभी भी वेबसाइट काम नहीं कर रही थी। इसके चलते वह दाखिला नहीं ले सकीं।

जब इस संबंध में एनआईओएस के अधिकारियों को कॉल और ईमेल किए गए तो जवाब नहीं मिला। 29 नवंबर से 31 दिसंबर तक डीएलएड में आवेदन करने पर बिना यूडायस नंबर वाले शिक्षकों के लिए बना लिंक लगातार सर्वर नॉट फाउंड दर्शा रहा था, जिस कारण कई शिक्षक आवेदन नहीं कर सके।

1 लाख शिक्षकों का भविष्य अधर में
एनआईओएस की साइट न चलने से नाराज कुछ शिक्षकों ने एनआईओएस को मेल लिखकर और एचआरडी मिनिस्टर और मंत्रालय को ट्वीट कर इस संबंध में शिकायतें भेजी हैं। नए नियमों के चलते करीब 1 लाख शिक्षकों का भविष्य अधर में है।

क्या है डीएलएड 

diploma in elementary education: teaching eligibility of 1 lakh applicants may be canceled
डेमो - फोटो : डेमो
डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) के जरिये शिक्षण कार्य कर रहे बीएड पास अप्रशिक्षित शिक्षकों को 6 माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा जिन्होंने बीएड नहीं किया है ऐसे सेवारत शिक्षक 2 साल के बीएलएड कार्यक्रम के जरिये प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।

इसके तहत शिक्षण स्तर की गुणवत्ता में सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा। इसमें शिक्षण के तरीके, बच्चों की समस्या समाधान, बाल अधिकार, विद्यालय का वातावरण आदि विषयों से संबंधित ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान शिक्षकों को वीडियो, ऑडियो, ऑनलाइन माध्यमों और टीवी चैनल के जरिये प्रशिक्षण दिया जाएगा।

दूरदर्शन के स्वयंप्रभा चैनल से प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन होगा। डीएलएड में दाखिला लेने वाले शिक्षकों के लिए यह चैनल लगवाना अनिवार्य है। स्वयं नामक ऑनलाइन पोर्टल के जरिये शिक्षकों को वीडियो, ऑडियो और लेक्चर भी मिलेंगे।

इसके लिए शिक्षकों को इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। प्रशिक्षण बाद परीक्षा उत्तीर्ण करनी पडे़गी अन्यथा वह शिक्षण कार्य के योग्य नहीं माने जाएंगे। शिक्षकों के लिए 15 दिन की पीसीपी कक्षाओं में हिस्सा लेना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed