{"_id":"bc384cc61498a6d628a19d9ddaebea28","slug":"dinner-in-ghaziabad-happy-new-year-in-goa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में डिनर, गोवा में हैप्पी न्यू ईयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में डिनर, गोवा में हैप्पी न्यू ईयर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 24 Dec 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने भाई नूरहसन को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए उसके पक्ष में 11 सदस्यों को डिनर कराने के बाद मंगलवार को एमएलसी आशू मलिक ने गोवा भेज दिया है। अब ये सभी मतदान से पहले ही वापस लाए जाएंगे।
विज्ञापन
आशू मलिक ने मंगलवार को 11 सदस्यों को डिनर कराकर अपनी ताकत का अहसास कराया था। सूत्र बताते हैं कि अब डिनर करने वाले सभी 11 सदस्यों को गोवा भेजने की तैयारी की है।
विज्ञापन
उधर सपा के महानगर अध्यक्ष संजय यादव का कहना है कि सभी सदस्यों को सीएम से मुलाकात कराने के लिए लखनऊ भेजा गया है। बृहस्पतिवार को सीएम अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात कराई जाएगी।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो लखनऊ से ही सीधे सभी सदस्यों को गोवा ले जाया जाएगा। सात जनवरी को जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव है। एक जनवरी से नामांकन होगा। अब गोवा से इनको मतदान से पहले ही वापस लाया जाएगा।
सपा का प्रयास है कि दो सदस्यों को और अपने पक्ष में कर लिया जाए, जिससे अनिल कसाना नामांकन से पहले ही हार मान लें।
वहीं बुधवार को जिला पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए प्रति सदस्य साढ़े तीन करोड़ रुपये देने की चर्चा भी शहर भर में रही।