फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dinesh chundawat will be stay at his house after burari incident

बुराड़ी केस: भाटिया परिवार के बेटे दिनेश का बड़ा बयान, बोला हमारा घर भूत बंगला नहीं, वहीं रहूंगा...

Mon, 09 Jul 2018 12:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 Jul 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
dinesh chundawat will be stay at his house after burari incident
burari death case - फोटो : ani
बुराड़ी इलाके में एक साथ 11 लोगों की मौत के मामले में परिवार के बड़े बेटे दिनेश चुंडावत ने दिल्ली वाले घर को भूत बंगला होने की बात से साफ इंकार किया है। दिनेश का कहना है कि 13 जुलाई तक कोटा में वह सभी 11 मृत लोगों की अंतिम क्रिया में व्यस्त हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद वह दिल्ली आकर अपने उस घर में रहेंगे, जहां 11 लोगों की मौत हुई। दिनेश ने दावा किया है कि उसके घर में किसी भी आत्मा का वास नहीं है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने भाटिया परिवार के घर को फिलहाल छानबीन के लिए सील किया हुआ है, यदि पुलिस इसे छानबीन के बाद परिवार को सौंपेगी तो ही दिनेश यहां आकर रह पाएंगे। 
विज्ञापन


फोन पर हुई बातचीत के दौरान दिनेश ने बताया कि वह टीवी और अखबारों को लगातार देख रहे हैं। कुछ लोगों ने उनके घर को भूतिया बंगला बना दिया है। दिनेश ने इसे पूरी तरह बकवास बताते हुए इन अफवाहों को सिरे से खारिज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

dinesh chundawat will be stay at his house after burari incident
burari death case - फोटो : जी पाल
दिनेश ने बताया कि वह दिल्ली आकर अपने घर में हवन करवाएंगे। इसके बाद वह अपने इसी घर में रुककर सभी औपचारिकताएं पूरी करेंगे। दिनेश ने बताया कि उनके परिवार के बाकी सदस्य भी यहां आकर रहने को तैयार है। 

पिता की आत्मा आने वाली बात पर दिनेश ने चुप्पी लगा ली। बता दें कि परिवार का अंतिम संस्कार करने के बाद दिनेश व उनका परिवार सभी 11 लोगों की अस्थियां लेकर राजस्थान चला गया था। वहां 12 दिन उनकी क्रिया के बाद परिवार को वापस दिल्ली लौटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed