{"_id":"5b42519d4f1c1b10278b522a","slug":"dinesh-chundawat-will-be-stay-at-his-house-after-burari-incident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुराड़ी केस: भाटिया परिवार के बेटे दिनेश का बड़ा बयान, बोला हमारा घर भूत बंगला नहीं, वहीं रहूंगा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुराड़ी केस: भाटिया परिवार के बेटे दिनेश का बड़ा बयान, बोला हमारा घर भूत बंगला नहीं, वहीं रहूंगा...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
burari death case
- फोटो : ani
बुराड़ी इलाके में एक साथ 11 लोगों की मौत के मामले में परिवार के बड़े बेटे दिनेश चुंडावत ने दिल्ली वाले घर को भूत बंगला होने की बात से साफ इंकार किया है। दिनेश का कहना है कि 13 जुलाई तक कोटा में वह सभी 11 मृत लोगों की अंतिम क्रिया में व्यस्त हैं।
इसके बाद वह दिल्ली आकर अपने उस घर में रहेंगे, जहां 11 लोगों की मौत हुई। दिनेश ने दावा किया है कि उसके घर में किसी भी आत्मा का वास नहीं है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने भाटिया परिवार के घर को फिलहाल छानबीन के लिए सील किया हुआ है, यदि पुलिस इसे छानबीन के बाद परिवार को सौंपेगी तो ही दिनेश यहां आकर रह पाएंगे।
फोन पर हुई बातचीत के दौरान दिनेश ने बताया कि वह टीवी और अखबारों को लगातार देख रहे हैं। कुछ लोगों ने उनके घर को भूतिया बंगला बना दिया है। दिनेश ने इसे पूरी तरह बकवास बताते हुए इन अफवाहों को सिरे से खारिज किया है।

- फोटो : जी पाल
दिनेश ने बताया कि वह दिल्ली आकर अपने घर में हवन करवाएंगे। इसके बाद वह अपने इसी घर में रुककर सभी औपचारिकताएं पूरी करेंगे। दिनेश ने बताया कि उनके परिवार के बाकी सदस्य भी यहां आकर रहने को तैयार है।
पिता की आत्मा आने वाली बात पर दिनेश ने चुप्पी लगा ली। बता दें कि परिवार का अंतिम संस्कार करने के बाद दिनेश व उनका परिवार सभी 11 लोगों की अस्थियां लेकर राजस्थान चला गया था। वहां 12 दिन उनकी क्रिया के बाद परिवार को वापस दिल्ली लौटना है।