{"_id":"6a3ec1de15ddce90140dac2b","slug":"dilapidated-road-outside-two-hospitals-spells-trouble-waterlogging-and-potholes-make-the-daily-commute-hazardous-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113127-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दो अस्पतालों के सामने बदहाल सड़क बनी मुसीबत, जलभराव और गड्ढों से हर दिन खतरे का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दो अस्पतालों के सामने बदहाल सड़क बनी मुसीबत, जलभराव और गड्ढों से हर दिन खतरे का सफर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां।
पिनगवां कस्बे को बड़खली से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढों में गंदा पानी व कीचड़ जमा होने से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इसी जर्जर सड़क के सामने कस्बे के प्रमुख हिम्मत राय अस्पताल और कल्पना अस्पताल स्थित हैं, जहां प्रतिदिन सैकड़ों मरीज, गर्भवती महिलाएं और नवजात शिशु इलाज के लिए पहुंचते हैं। सड़क पर जलभराव और गड्ढों के कारण मरीजों व उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों और निवासियों ने प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि अस्पतालों के सामने इस तरह की बदहाल सड़क न केवल मरीजों की परेशानी बढ़ा रही है, बल्कि कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गांव ढाढोली निवासी मास्टर हाजी सिराजुद्दीन ने बताया कि उनका रोजाना इस मार्ग से आना-जाना होता है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण बाइक चलाना बेहद जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि जरा सा भी संतुलन बिगड़ जाए तो गंभीर हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ऑटो चालक बीरसिंह ने बताया कि उन्हें दिन में कई बार इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है। जलभराव और कीचड़ के कारण वाहन निकालना बेहद कठिन हो जाता है, जिससे यात्रियों को भी परेशानी होती है।

टेकचंद ने कहा कि यह मार्ग पिनगवां का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोग, दुपहिया वाहन, ऑटो रिक्शा और अन्य वाहन गुजरते हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बारिश और नालियों का पानी जमा होने से हालात और खराब हो गए हैं। कई बार बाइक और ऑटो के पहिए गड्ढों में धंस जाते हैं, जिससे वाहन चालक संतुलन खो बैठते हैं और हादसे का खतरा बना रहता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वहीं स्थानीय निवासी करन मिस्त्री ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह मार्ग किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता प्रदीप सिंह सिंधू ने बताया कि विभाग पहले भी इस सड़क की मरम्मत करा चुका है। उन्होंने कहा कि सड़क पर कीचड़ और जलभराव का मुख्य कारण आसपास के घरों से निकलने वाला पानी है, जिसकी शिकायत थाना पिनगवां में भी की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान कर जल्द ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा। फिलहाल स्थानीय लोग प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
फोटो: पिनगवां कस्बे में होडल-नगीना मुख्य मार्ग पर जमा पानी।
फोटो: मास्टर हाजी सिराजुद्दीन, बीरसिंह, करन मिस्त्री व टेकचंद।