फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dilapidated building collapses in Seemapuri; eight injured.

Delhi NCR News: सीमापुरी में जर्जर इमारत ढही, तीन की मौत, आठ घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
25 वर्ग गज के प्लॉट पर बनी थी चार मंजिला इमारत, भूकंप के बाद आई थीं दरारें, एनडीआरएफ समेत कई एजेंसियां राहत-बचाव में जुटीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहदरा। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू सीमापुरी स्थित ईदगाह मछली मंडी के पास बुधवार दोपहर करीब 3:10 बजे एक जर्जर चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय मकान में मौजूद और आसपास से गुजर रहे लोग मलबे की चपेट में आ गए। देर रात तक राहतकर्मियों ने 11 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया था। इनमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ घायलों को इलाज के लिए राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में करीब चार महीने की गर्भवती 21 वर्षीय गुलअफशां, 12 वर्षीय किशोरी और एक बच्चा अब्दीम शामिल है।
मलबे से निकाले गए घायलों की पहचान मोमिन मिर्जा (56), तीन वर्षीय अब्दान, अब्दुल रहमान (28), देवरुद्दीन (28), सलमा (50), छोटे (34), सकीना (35) और समद (30) के रूप में हुई है। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। राहतकर्मी लगातार मलबा हटाने में जुटे हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई अन्य व्यक्ति ढहे हुए ढांचे के नीचे न फंसा हो।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं। करीब 15 से 20 मिनट में बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। इसके बाद एनडीआरएफ, एमसीडी और डीडीएमए की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। आसपास के हिस्से को खाली कराने के साथ मलबे की व्यवस्थित तरीके से तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूकंप के बाद बढ़ गया था खतरा

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, करीब 25 वर्ग गज डूसिब की जमीन पर बनी यह इमारत 15 से 20 साल पुरानी थी। लोगों का कहना है कि मूल रूप से मकान दो मंजिला था, लेकिन पिछले साल उसके ऊपर दो और मंजिलें बना दी गईं। इमारत से सटे हिस्से में पिछले कुछ समय से तोड़फोड़ का काम भी चल रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे मकान की नींव और दीवारों पर दबाव पड़ा और ढांचा कमजोर हो गया। मंगलवार रात आए भूकंप के बाद इमारत में कई जगह दरारें दिखाई देने लगी थीं। खतरे को देखते हुए मकान मालिक ने इसे खाली कराने की तैयारी शुरू कर दी थी। हालांकि, लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाता, इससे पहले ही अगले दिन दोपहर इमारत का अगला हिस्सा अचानक ढह गया और कुछ ही पलों में पूरा ढांचा मलबे में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed