सुविधा: एयरपोर्ट पर यात्रियों की राह आसान करेगा डिजिटल गाइड, पहली बार यात्रा करने वालों के लिए होगा मददगार
एयरपोर्ट पर मार्गदर्शक के रूप में यात्रियों के लिए अब डिजिटल गाइड उपलब्ध रहेगा। दिल्ली एयरपोर्ट पर वर्चुअल इंफॉर्मेशन डिस्प्ले कियोस्क को लगाया गया है जो हर कदम पर व्यक्तिगत सहायता यात्रियों को प्रदान करेगा। इस डिस्प्ले बोर्ड के स्क्रीन पर बोर्डिंग पास स्कैन करते ही तुरंत उड़ान अपडेट, प्रवेश गेट दिशा निर्देश और यहां तक की एयरपोर्ट का नक्शा भी डाउनलोड करने वाला उपलब्ध कराएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विमान से पहली बार यात्रा करने वालों को अक्सर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। बोर्डिंग गेट, बैगेज हैडलिंग, प्रवेश व निकास को लेकर यात्री एयरपोर्ट पर परेशान होते हैं। इसके लिए पोर्टर तक ढ़ूंढने की आवश्यकता पड़ जाती है। किस गेट पर चेकिंग कराए और कहां बोर्डिंग पास दिखाए यह सब बेहद कठिन होता है। ऐसे में मार्गदर्शक के रूप में यात्रियों के लिए अब डिजिटल गाइड उपलब्ध रहेगा। दिल्ली एयरपोर्ट पर वर्चुअल इंफॉर्मेशन डिस्प्ले कियोस्क को लगाया गया है जो हर कदम पर व्यक्तिगत सहायता यात्रियों को प्रदान करेगा।
इस डिस्प्ले बोर्ड के स्क्रीन पर बोर्डिंग पास स्कैन करते ही तुरंत उड़ान अपडेट, प्रवेश गेट दिशा निर्देश और यहां तक की एयरपोर्ट का नक्शा भी डाउनलोड करने वाला उपलब्ध कराएगा। इससे पहली बार यात्रा करने वाले यात्री को फायदा होगा। एक बटन के स्पर्श पर आवश्यक जानकारी मिलेगी। इतना ही नहीं यात्री के पास कोई प्रश्न है तो कियोस्क उसका जवाब भी देगा। वीडियो कॉल के माध्यम से तुरंत ग्राहक सेवा एजेंट यात्री से जुड़ जाएगा। रिटेल और बैगेज क्लेम एरिया तक पहुंचने में भी यह कारगर साबित होगा। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर वर्चुअल इंफॉर्मेशन डिस्प्ले कियोस्क से लैस किया गया है। एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 और 3 पर लगे इस क्योस्क से यात्रियों को तत्काल सहायता मिलेगी।
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट को भविष्य के लिए भी तैयार किया जा रहा है। यह एक कियोस्क ही नहीं है बल्कि यात्रियों का साथी साबित होगा। यह एयरपोर्ट के अनुभव को बदलने की दिशा में एक और कदम है। खासकर उन लोगों के लिए यह फायदेमंद है जो पहली बार विमान से यात्रा करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे हो। वर्चुअल इंफॉर्मेशन डिस्प्ले कियोस्क बोर्डिंग से विमान का वास्तविक समय, अपडेट की जानकारी ले सकेंगे। रेस्तरां, दुकान खोजने में भी सहूलियत होगी। जल्द ही इसे बहुभाषी बनाया जाएगा।
उधर, दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रस्तावित एयर ट्रेन का काम फिर लेट हो गया है। एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जमा करने की आखिरी तारीख एक महीने और बढ़ा दी गई है। नई तारीख 16 अप्रैल तक के लिए हो गया है। प्रोजेक्ट में रुचि दिखाने वाले अगले महीने से पेपर जमा कर सकेंगे। इस प्रोजेक्ट से ट्रांजिट यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। करीब सात किलोमीटर की राह टर्मिनल एक से तीन तक एयर ट्रेन से सफर कर सकेंगे।