फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dhruv Chauhan district topper in Ghaziabad in UP Board 12th examination

गाजियाबाद में चमका 'ध्रुव': 12वीं में जिले में किया टॉप, प्रदेश में रहा 8वां स्थान; डॉक्टर बनने की है इच्छा

Sat, 20 Apr 2024 05:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 20 Apr 2024 05:18 PM IST
सार

ध्रुव चौहान के पिता विकास चौहान घर पर कोचिंग पढ़ाने का काम करते हैं। मां संतोष चौहान गृहिणी हैं। बेटे की सफलता पर माता-पिता गदगद हैं।

विज्ञापन
Dhruv Chauhan district topper in Ghaziabad in UP Board 12th examination
ध्रुव चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तर प्रदेश में आठवां और जिले में पहला स्थान हासिल करने वाले ध्रुव चौहान दिल के डॉक्टर बनना चाहते हैं। उनका कहना है कि आज की भाग दौड़ मैं लोगों में तनाव बढ़ रहा है, जिससे हार्ट की समस्या बन रही है। उनका सपना डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना है।

विज्ञापन


गाजियाबाद के विजयनगर शिवपुरी कॉलोनी में रहने वाले ध्रुव चौहान के पिता विकास चौहान घर पर कोचिंग पढ़ाने का काम करते हैं। मां संतोष चौहान गृहिणी हैं। बेटे की सफलता पर माता-पिता गदगद हैं। ध्रुव के बड़े भाई रोहन चौहान एबीएस कॉलेज से बीटेक के छात्र हैं।

विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में ध्रुव में बताया कि किस तरह उन्होंने यह सफलता हासिल की है। बताया कि वह प्रतिदिन 6 से 7 घंटे पढ़ाई करते थे। सभी सब्जेक्टों को रोजाना पढ़ने के बाद रिवाइज करते थे। लक्ष्य के साथ पढ़ाई करने पर सफलता जरूर मिलती है। घर पर ही पढ़ाई कर सफलता हासिल की। सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहे। ध्रुव का कहना है कि वह जो भी पढ़ते हैं उसे लिखकर याद करते हैं। ऐसा करने से लिखने और पढ़ने की क्षमता में तेजी से सुधार होता है। उन्हें 96.4 फीसदी अंक मिले हैं।

जानें ध्रुव को किस विषय में मिले कितने अंक
विषय, अंक
भौतिक विज्ञान, 97
रसायन विज्ञान, 96
जीव विज्ञान, 97
हिंदी, 96
अंग्रेजी, 96

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed