फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dhoni wife gave birth to her baby in fortis hospital gurgaon

इसी अस्पताल में हुआ है धोनी की बेटी का जन्म

Sun, 08 Feb 2015 05:26 PM IST
Updated Sun, 08 Feb 2015 05:26 PM IST
विज्ञापन
Dhoni wife gave birth to her baby in fortis hospital gurgaon

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को अपनी बेटी से मिलने नहीं पहुंचे। फोर्टिस अस्पताल में उनका इंतजार होता रहा। धोनी की पत्नी साक्षी ने शुक्रवार की शाम बेटी को जन्म दिया है।

विज्ञापन


उनकी देखभाल के लिए धोनी की मां और सास मौजूद हैं। किसी को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। बेटी के जन्म के बाद क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के शनिवार को गुड़गांव पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी।
विज्ञापन


लोगों को कहीं से सूचना मिली कि धोनी दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं तो काफी लोग अस्पताल के आसपास एकत्र हो गए। मगर शाम तक भी वह नहीं आए। इस समय वह ऑस्ट्रेलिया में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी तरह की सूचना देने से मना किया

Dhoni wife gave birth to her baby in fortis hospital gurgaon

हालांकि, बेटी का पिता बनने के बाद 33 वर्षीय किक्रेटर ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें बेटी का पिता बन कर काफी अच्छा महसूस हो रहा है।

मगर देश के प्रति उनका कर्त्तव्य है। इस समय वह टीम के साथ 14 फरवरी से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहे हैं। फोर्टिस अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बच्चे का जन्म नितांत व्यक्तिगत मामला है।

इस कारण लोगों को इसके बारे में किसी प्रकार की सूचना नहीं दी जा सकती। धोनी और साक्षी के परिवार वालों की ओर से इस मामले में किसी प्रकार की सूचना बाहर देने से मना किया गया है। फिलहाल, धोनी की पत्नी और उनकी बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed