फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dharmendra Pradhan's resignation is an example of national interest and ethical values: Rekha Gupta

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रहित और नैतिक मूल्यों का उदाहरण : रेखा गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बोलीं-राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन और शिक्षा सुधारों में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को राष्ट्रहित और सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों की सर्वोच्च मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए लिया गया उनका निर्णय सिद्धांतों, मर्यादा और जवाबदेही के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने अपने सार्वजनिक जीवन में हर दायित्व को निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाया है। उनका इस्तीफा यह संदेश देता है कि सार्वजनिक पद पर रहते हुए नैतिकता और जवाबदेही सर्वोपरि होनी चाहिए।
विज्ञापन

रेखा गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था में कई सुधारों को गति मिली और देश की शिक्षा प्रणाली को नई दिशा मिली। भारतीय भाषाओं में शिक्षा को बढ़ावा देने, तकनीकी एवं उच्च शिक्षा के विस्तार तथा विद्यार्थियों के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed