फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dharmendra Pradhan and cm Rekha flagged off Run For One Nation One Election at DU

Delhi: डीयू में रन फॉर वन नेशन वन इलेक्शन मैराथन, सीएम बोलीं- विकास में बाधा डालने वाले 'स्पीड ब्रेकर' हटाएं

Wed, 30 Apr 2025 11:14 AM IST
अनुज कुमार एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 30 Apr 2025 11:14 AM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों ने वन नेशन वन इलेक्शन के समर्थन में एक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री आशीष सूद के साथ ‘Run For One Nation One Election’ को हरी झंडी दिखाई। 

विज्ञापन
Dharmendra Pradhan and cm Rekha flagged off Run For One Nation One Election at DU
डीयू में हुआ रन फॉर वन नेशन वन इलेक्शन मैराथन - फोटो : x/@gupta_rekha

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के एक स्टेडियम में बुधवार को रन फॉर वन नेशन वन इलेक्शन मैराथन का आयोजन हुआ। इस मैराथन में छात्रों के साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री आशीष सूद समेत अन्य मंत्री-अधिकारी मौजूद रहे। सीएम रेखा ने एक्स पर पोस्ट कर तस्वीरें साझा कीं। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आज छात्रों के साथ सहभागी होना एक अद्भुत अनुभव रहा। युवा छात्रों की ऊर्जा, राष्ट्र के प्रति समर्पण, और एक बेहतर लोकतंत्र की आकांक्षा ने गहराई से मन को छू लिया। यह केवल एक दौड़ नहीं है, यह एक सपना है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा कि देश के विकास में बाधा डालने वाले "स्पीड ब्रेकर" को हटाना उनकी जिम्मेदारी है। 'विकसित भारत' को प्राप्त करने का एकमात्र तरीका 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' है। चुनावों में खर्च होने वाली भारी मात्रा में धनराशि के बारे में बोलते हुए कहा कि लोगों को केवल एक बार ही अपना चुनाव करना चाहिए, साथ ही उन्होंने देश को प्रदर्शन करने का मौका देने के लिए नए सुधारों की वकालत की।

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि हर बार चुनावों पर हजारों करोड़ रुपए खर्च होते हैं। पहले लोकसभा चुनाव हुए, उसके छह महीने बाद विधानसभा चुनाव हुए। हजारों सरकारी कर्मचारी, शिक्षक और स्कूल प्रबंधन सभी चुनाव कराने में व्यस्त रहते हैं।

ये भी पढ़ें: अभिभावकों को बड़ी राहत: जानें क्या है स्कूल फीस रेगुलेशन बिल?, तीनस्तरीय समिति प्रणाली होगी लागू; ऐसे होगा काम

आगे कहा कि लोगों को एक बार ही चुनाव करना चाहिए और विकास में बाधा डालने वाले गतिरोधकों को हटाना हमारी जिम्मेदारी है। हमें सुधार करने चाहिए और देश को बेहतर प्रदर्शन करने का मौका देना चाहिए। हम चाहते हैं कि देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। 2047 हमारे लिए बड़ा लक्ष्य है। जब हम 'विकसित भारत' और 'विश्वगुरु भारत' की बात करते हैं। तो हमारे पास इसके लिए केवल एक ही रास्ता है, वह है 'एक राष्ट्र एक चुनाव'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed