फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dharavi model will be used to develop slums in Delhi

Delhi : दिल्ली में धारावी मॉडल से होगा झुग्गियों का विकास, डूसिब ने पड़ताल के लिए बनाई नौ सदस्यीय कमेटी

Sat, 12 Jul 2025 02:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Jul 2025 02:27 AM IST
सार

मुंबई के धारावी मॉडल की तर्ज पर झुग्गी पुनर्विकास की संभावनाएं तलाशेगी। कमेटी 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी, जिसमें दिल्ली की 675 झुग्गी बस्तियों के लिए इस मॉडल की उपयोगिता और लागू करने के तरीकों पर सुझाव दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Dharavi model will be used to develop slums in Delhi
धारावी की तस्वीर, फाइल - फोटो : एएनआई

विस्तार

 दिल्ली में झुग्गीवासियों के लिए बेहतर आवास उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) ने नौ सदस्यीय कमेटी बनाई है। कमेटी मुंबई के धारावी मॉडल की तर्ज पर झुग्गी पुनर्विकास की संभावनाएं तलाशेगी। कमेटी 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी, जिसमें दिल्ली की 675 झुग्गी बस्तियों के लिए इस मॉडल की उपयोगिता और लागू करने के तरीकों पर सुझाव दिए जाएंगे।

विज्ञापन


डूसिब ने शुक्रवार को आदेश जारी कर इस कमेटी के गठन की जानकारी दी है, जिसमें मुख्य अभियंता, निदेशक, अधीक्षक अभियंता, कार्यकारी अभियंता और दो कनिष्ठ अभियंता शामिल हैं। कमेटी का काम मुंबई के धारावी पुनर्विकास मॉडल का अध्ययन कर यह देखना है कि क्या इसे दिल्ली की झुग्गियों के लिए अनुकूल बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


यदि यह मॉडल उपयुक्त पाया गया, तो कमेटी इसे लागू करने के तरीके, संस्थागत ढांचे और अन्य सुझाव भी देगी। 20 जून को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की थी कि दिल्ली सरकार 675 झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास के लिए धारावी मॉडल पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली की झुग्गियां धारावी से अलग हैं, क्योंकि ये छोटी और बिखरी हुई हैं। दिल्ली में करीब 30 लाख लोग झुग्गी बस्तियों में रहते हैं। डूसिब की यह पहल इन बस्तियों में रहने वालों को बेहतर घर, स्वच्छता, पानी और बिजली जैसी सुविधाएं देने की दिशा में महत्वपूर्ण है। कमेटी की रिपोर्ट से यह साफ होगा कि धारावी मॉडल दिल्ली के लिए कितना कारगर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed