फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Devotees worshipped Goddess Chandraghanta in temples and homes

Delhi NCR News: श्रद्धालुओं ने मंदिरों व घरों में मां चंद्रघंटा की आराधना की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
भजन-कीर्तन, विशेष आरती और पूजा-अर्चना से भक्तिमय रही राजधानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शंखनाद, घंटियों की गूंज और मां के जयकारों के बीच मंगलवार को शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन राजधानी के प्रमुख देवी मंदिरों में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने मंदिरों के साथ घरों में भी विधि-विधान से पूजा कर मां चंद्रघंटा का आशीर्वाद मांगा गया।
झंडेवालान स्थित बद्री भगत झंडेवाला देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचने लगे। मंदिर के अतिरिक्त प्रबंधक रवींद्र गोयल के अनुसार, सुबह श्रृंगार आरती, दिनभर भजन-कीर्तन और देवी गुणगान व शाम को श्रृंगार आरती का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कालकाजी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने बताया कि भक्तों ने मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। छतरपुर स्थित श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ में भी नवरात्र के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना हुई। मंदिर समिति के प्रवक्ता एनके सेठी ने बताया कि मंदिर में हवन, दुर्गा सप्तशती पाठ, रामायण पाठ और अन्य धार्मिक अनुष्ठान नवरात्र के प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed