{"_id":"652f1386e6ed89c5e80c7a06","slug":"devotees-were-emotional-after-seeing-the-staging-of-ramlila-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Ramlila: कहीं सीता स्वयंवर में पहुंचे राम तो कहीं टूटा धनुष, रामलीला का मंचन देखकर भावविभोर हुए भक्तजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Ramlila: कहीं सीता स्वयंवर में पहुंचे राम तो कहीं टूटा धनुष, रामलीला का मंचन देखकर भावविभोर हुए भक्तजन
Wed, 18 Oct 2023 04:37 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 18 Oct 2023 04:37 AM IST
सार
श्री रामलीला कमेटी ने रामलीला मैदान में अहिल्या उद्धार, तड़का वध और सीता स्वयंवर हुआ। वहीं नव श्री धार्मिक लीला कमेटी ने स्वयंवर के निमंत्रण, सीता जन्म कथा, जनक की शिव धनुष भंग करने की प्रतिज्ञा, पुष्प वाटिका में राम सीता का साक्षात्कार, गौरी पूजन की लीला हुई।
विज्ञापन
दिल्ली के रामलीला मैदान में श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में मंचन करते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में रामलीला मंचन के दौरान किसी जगह सीता स्वयंवर में ऋषि विश्वामित्र के साथ भगवान राम एवं लक्ष्मण के जनकपुरी पहुंचने की लीला हुई, जबकि अनेक स्थानों पर भगवान राम के धनुष भंग करने और लक्ष्मण-परशुराम के बीच संवाद की लीला का मंचन हुआ। इसे देखकर भक्त भावविभोर हो गए।
विज्ञापन
लालकिला मैदान में रामलीला करा रही श्री धार्मिक लीला कमेटी ने ऋषि विश्वामित्र के आश्रम में महाराज जनक के दूत जानकी के स्वयंवर में पधारने का निमंत्रण लेकर आने लेकर माता गौरी की पूजा करने तक मंचन हुआ। कमेटी के प्रवक्ता रवि जैन ने बताया कि विश्वामित्र के भगवान राम एवं लक्ष्मण के साथ जनकपुरी पहुंचने व भगवान राम के दर्शन कर उनका भव्य स्वागत करने का मंचन हुआ। वहीं, श्री धार्मिक लीला दक्षिणी दिल्ली ने सीता स्वयंवर व लक्ष्मण परशुराम संवाद का मंचन किया। जबकि डेरावाल नगर की नव श्री मानव धर्म रामलीला कमेटी ने अहिल्या उद्धार, सीता स्वयंवर, लक्ष्मण परशराम संवाद का मंचन किया।
विज्ञापन
श्री रामलीला कमेटी ने रामलीला मैदान में अहिल्या उद्धार, तड़का वध और सीता स्वयंवर हुआ। वहीं नव श्री धार्मिक लीला कमेटी ने स्वयंवर के निमंत्रण, सीता जन्म कथा, जनक की शिव धनुष भंग करने की प्रतिज्ञा, पुष्प वाटिका में राम सीता का साक्षात्कार, गौरी पूजन की लीला हुई। जबकि लव कुश रामलीला कमेटी के यहां केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने परशुराम व प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने जनक की भूमिका निभाई। पीयू ब्लॉक पीतमपुरा की श्रीराम लीला कमेटी के यहां अहिल्या उद्धार, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन हुआ।
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली की इंद्रप्रस्थ श्री रामलीला कमेटी ने अहिल्या उद्धार, सीता स्वयंवर, लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन किया। आदर्श रामलीला कमेटी अशोक विहार फेस-दो ने अहिल्या उद्धार, सीता स्वयंवर व लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन किया। यह मंचन देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए, वहीं अशोक विहार रामलीला कमेटी फेज-एक ने भी धनुष भंग की करने की लीला कराई। जबकि द्वारका श्री रामलीला समिति ने सीता के गौरी पूजन, सीता स्वयंवर और परशुराम एवं लक्ष्मण संवाद का मंचन हुआ।