फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Devotees in East Delhi rejoice at the birth celebration; chants of victory resound following the slaying of Tadka.

Delhi NCR News: पूर्वी दिल्ली में जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु, ताड़का वध से गूंजे जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
बालाजी रामलीला में ड्रोन से बरसे फूल, तो भव्य रामलीला सोसायटी में जला ताड़का का विशाल पुतला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। कड़कड़डूमा स्थित श्री बालाजी रामलीला कमेटी, भव्य रामलीला सोसाइटी और शास्त्री पार्क की विष्णु अवतार रामलीला कमेटी के मंचों पर प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव और ताड़का वध के सजीव मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कहीं आकाश से फूलों की बारिश हुई तो कहीं आतिशबाजी के बीच ताड़का के पुतले का दहन कर अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया।
ताड़का के पुतले का दहन और आतिशबाजी
भव्य रामलीला सोसायटी के मंच पर दूसरे दिन की लीला का शुभारंभ रावण के अत्याचारों के चित्रण से हुआ। इसके बाद जैसे ही श्रीराम जन्म की लीला शुरू हुई, पूरा पंडाल ''''''''जय श्री राम'''''''' के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। आगे के प्रसंग में महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा के लिए निकले प्रभु राम और लक्ष्मण द्वारा ताड़का व सुबाहु के वध का जीवंत मंचन किया गया। समिति के आतिशबाजी मंत्री विजय गर्ग ने बताया कि ताड़का वध के उपरांत बुराई के प्रतीक स्वरूप ताड़का के विशाल पुतले का दहन किया गया, जिसके साथ ही मनमोहक आतिशबाजी का प्रदर्शन हुआ। सोसाइटी के प्रधान सतीश लूथरा ने कहा कि मंचन के माध्यम से मर्यादा और सनातन धर्म के संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनका ध्येय है। इस मौके पर वाईस चेयरमैन संजय क्वात्रा ''''''''मोनू'''''''' सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

श्री बालाजी रामलीला कमेटी में ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा
सीबीडी ग्राउंड (अग्रवाल फन सिटी मॉल के सामने) में आयोजित श्री बालाजी रामलीला के पहले दिन गणेश पूजन, रावण तपस्या, वेदवती प्रसंग, राम जन्म और सीता जन्म की लीला दिखाई गई। राम जन्मोत्सव का मुख्य आकर्षण ड्रोन कैमरे से हुई पुष्प वर्षा रही, जिसने दर्शकों को मुग्ध कर दिया। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार किन्नर समाज के लोग भी भगवान राम के जन्म की बधाई देने मंच पर पहुंचे। प्रधान रमेश शर्मा (पिल्लू जी) ने बताया कि रामचरितमानस की चौपाइयों के साथ-साथ इस बार लीला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का संदेश भी दिया जा रहा है। वहीं महामंत्री राम भाई ने बताया कि दर्शकों के लिए पुरानी दिल्ली की मशहूर चाट-टिक्की के साथ-साथ राजस्थानी और हरियाणवी व्यंजनों के विशेष स्टॉल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री पार्क में चार भयानक ताड़का का वध
शास्त्री पार्क दिल्ली-53 स्थित विष्णु अवतार रामलीला कमेटी के मंच पर दूसरे दिन की लीला में प्रभु राम का जन्म और ताड़का वध का प्रसंग मुख्य आकर्षण रहा। मंच पर चार अलग-अलग भयानक रूपों में आई ताड़काओं के वध के दृश्य ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कमेटी के महामंत्री दिवाकर पाण्डेय ने बताया कि लीला के माध्यम से युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed