{"_id":"6988abf2b5629acf9d0cd8f7","slug":"development-works-worth-rs-14-crore-inaugurated-in-deoli-and-khanpur-wards-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-123390-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: देवली और खानपुर वॉर्ड में 14 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: देवली और खानपुर वॉर्ड में 14 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र के देवली और खानपुर वॉर्ड में 14 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस मौके पर खानपुर वॉर्ड की पार्षद ममता यादव और देवली वार्ड की पार्षद अनिता सिंघल भी उपस्थित थीं। सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बताया कि खानपुर वॉर्ड में लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास योजनाएं लागू की जा रही हैं, इनमें सामुदायिक केंद्र का निर्माण, सड़कों का पुनर्निर्माण और नालियों के विकास कार्य शामिल हैं। वहीं देवली वॉर्ड में 11 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों, नालों और नालियों के निर्माण कार्य कराए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी और जल निकासी व सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। बिधूड़ी ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि देवली-बांध रोड पर सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। इस परियोजना के पहले चरण में 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा बदरपुर-महरौली रोड को चौड़ा करने और उस पर फ्लाईओवर और एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए 1900 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।