{"_id":"5b5f50694f1c1bb15c8b5620","slug":"development-of-unauthorized-colonies-settled-on-forest-department-land","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की भूमि पर बसी अनधिकृत कालोनियों को लेकर सीएम केजरीवाल का बड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग की भूमि पर बसी अनधिकृत कालोनियों को लेकर सीएम केजरीवाल का बड़ा फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार वन क्षेत्र में बसी अनधिकृत कालोनियों में भी विकास की गाड़ी दौड़ाने की योजना पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने वन विभाग को आदेश दिया है कि वह कालोनियों में ऐसे क्षेत्रों की पहचान करें, जहां नियमत: विकास कार्य नहीं हो सकते।
इसके तहत मैपिंग करके वन क्षेत्र में बसी करीब 40 फीसदी कालोनियों के विकास का रास्ता साफ हो गया है। वहीं, 60 फीसदी का अगले तीन सप्ताह में मैपिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा।
दिल्ली सरकार के अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक छतरपुर, बुराड़ी, किराड़ी, तुगलकाबाद जैसी विधान सभाओं में वन क्षेत्र की कालोनियों में विकास कार्य नहीं हो पा रहे थे।
विज्ञापन
दिल्ली में इस तरह की 179 कालोनियां हैं। बीते करीब एक माह में मुख्यमंत्री ने इस मसले पर चार बैठकें की। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह हर कालोनी के खसरा नंबर के हिसाब से मैपिंग कराए।

इसके आधार पर जांच करें कि किस खसरा नंबर पर नियमत: विकास कार्य संभव नहीं है। अधिकारी बताते हैं कि अब तक करीब 40 फीसदी कालोनियों की मैपिंग कर ऐसे खसरा नंबर की पहचान कर ली गयी है, जहां सड़क, नाली, पार्क आदि का विकास नहीं हो सका है।
इन कालोनियों के बचे हिस्से में अब दिल्ली सरकार विकास कार्य करवायेगी। अधिकारियों की मानें तो अगले तीन सप्ताह में बची कालोनियों की मैपिंग का काम भी पूरा हो जायेगा। इसके बाद यहां भी विकास कार्य का रास्ता साफ हो सकेगा।