फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Develop India Scholarship launched for girl students, applications open till May 16

Delhi NCR News: छात्राओं के लिए विकसित भारत स्कॉलरशिप लॉन्च, 16 मई तक आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। छात्राओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेंटर फॉर नमो स्टडीज ने अध्ययन एजुकेशन ट्रस्ट के सहयोग से विकसित भारत स्कॉलरशिप शुरू की है। यह योजना विशेष रूप से स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर की छात्राओं के लिए है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने में सहयोग देना है। इस पहल के तहत योग्य छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वे बिना बाधा के अपनी शिक्षा पूरी कर सकें। कार्यक्रम ‘विकसित भारत’ के विजन के अनुरूप है, जो शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर और समावेशी समाज के निर्माण पर जोर देता है। सेंटर के अध्यक्ष प्रो. जसीम मोहम्मद ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण देश की प्रगति की कुंजी है। वहीं प्रो. दिव्या तंवर ने इसे छात्राओं को शैक्षणिक उत्कृष्टता और राष्ट्र-निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करने वाला कदम बताया।

चयन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए डॉ. दौलत राम शर्मा ने बताया कि चयन पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। पहले आवेदनों की जांच होगी, इसके बाद ‘लकी ड्रॉ’ के जरिए अंतिम चयन किया जाएगा। इच्छुक छात्राएं 16 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के लिए गूगल फॉर्म लिंक https://tinyurl.com/scholarshipviksitbharat के माध्यम से पंजीकरण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed