फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   deupty cm visit in school principal dismissed, action against several officers

बदइंतजामी पर प्रिंसिपल समेत तीन पर गिरी गाज

Sat, 19 Sep 2015 01:39 PM IST
Updated Sat, 19 Sep 2015 01:39 PM IST
विज्ञापन
deupty cm visit in school principal dismissed, action against several officers

अलीपुर स्थित गर्वनमेंट ब्वॉयज स्कूल में बदइंतजामी पाए जाने पर प्रिंसिपल समेत तीन अधिकारियों पर गाज गिरी है। सरकारी स्कूलों में इसकी जवाबदेही तय करते हुए दिल्ली सरकार ने जिला उपशिक्षा निदेशक (नॉर्थ ईस्ट) नीना कुमारी और जिला शिक्षा अधिकारी के.केसोरटे को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही प्रिंसिपल आशाराम को बर्खास्त करने और लैब सहायक रामबीर सिंह दहिया को जबरन रिटायर करने के आदेश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया शुक्रवार को दोपहर गवर्नमेंट ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण में उन्होंने पाया कि स्कूल में दस कमरे बंद पड़े हैं और एक ही हॉल में चार कक्षाएं चलाई जा रही हैं। कमरे में कूड़े का ढेर लगा है। कई कमरे शिक्षकों और कर्मचारियों की मोटर साइकिलें खड़ी करने के काम आ रहे हैं। कक्षाओं के जाले कई वर्षों से हटाए नहीं गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लैब असिस्टेंट को जबरन रिटायर करने के आदेश

deupty cm visit in school principal dismissed, action against several officers

स्कूल में उप मुख्यमंत्री ने बच्चों से भी बातचीत की। ग्यारहवीं के बच्चों ने उन्हें बताया कि केमिस्ट्री लैब के असिस्टेंट रामबीर सिंह आज तक कभी कक्षा में नहीं आए। केमिस्ट्री लैब असिस्टेंट के गायब रहने की लिखित शिकायत केमिस्ट्री शिक्षक ने प्रिंसिपल से भी की थी, लेकिन उस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।


स्कूल के कल्याण के लिए सरकार हर साल दो लाख रुपये का फंड स्कूल को देती है लेकिन निरीक्षण में पाया कि स्कूल प्रशासन ने अगस्त 2014 केबाद इस विद्यालय कल्याण समिति का फंड इस्तेमाल ही नहीं किया। डेंगू की चेतावनियों के वहां साफ-सफाई नहीं थी और वहां गंदगी का ढेर लगा था।

उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री ने कहा कि कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से नहीं निभा रहे हैं। सरकार अब जवाबदेही तय करेगी और लापरवाही बरतने वालों के साथ पूरी सख्ती से पेश आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed