फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   despute in bjp for loksabha ticket from gurgaon

बीजेपी में घमासान तेज, आखिर किसे मिलेगा टिकट?

Tue, 11 Mar 2014 08:36 AM IST
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 11 Mar 2014 08:36 AM IST
विज्ञापन
despute in bjp for loksabha ticket from gurgaon

भाजपा में गुड़गांव लोकसभा सीट पर दावेदारी को लेकर खींचतान बढ़ती जा रही है। टिकटों के पांच दावेदारों में से तीन सोमवार को एक मंच पर नजर आए। वहीं राव नरवीर सिंह और मीनाक्षी लेखी की गैर-मौजूदगी से हवा तेज हो गई कि पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राव नरवीर सिंह पिछले कई दिनों से पार्टी के कार्यक्रमों से खुद को अलग रख रहे हैं। इसे उनकी नाराजगी के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:नमो चाय बैन, पर BJP ने ढूंढ़ा नया रास्ता


सोमवार को राव इंद्रजीत सिंह का सम्मान समारोह दिल्ली रोड स्थित राजपूत वाटिका में आयोजित किया गया। उसमें टिकट के तीन दावेदार राव इंद्रजीत सिंह, डॉ. सुधा यादव और भानीराम मंगला एक साथ मंच साझा कर रहे थे। सभी भले ही एक साथ नजर आए पर भाव-भंगिमा से लग रहा था कि कहीं न कहीं नाराजगी जरूर है।
विज्ञापन


हालांकि, सुधा यादव ने कहा है कि पार्टी जिसे टिकट देगी, कार्यकर्ता उसी को जिताएंगे। राजनीतिक दृष्टि से इस बयान के अलग-अलग अर्थ निकाले जा रहे हैं। सुधा यादव पिछले बार भी चुनाव लड़ी थीं। दूसरे नंबर पर रहने के कारण वह अपना दावा टिकट के लिए पेश कर रही हैं। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राव नरवीर सिंह अपने टिकट को लेकर लगातार दावेदारी पेश करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सोशल मीडिया पर मोदी बनाम केजरी का कार्टून

वहीं भाजपा का मेवात क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले भानीराम मंगला भी दावेदारी पेश कर रहे हैं। बार-बार गुड़गांव में नमो टी-कैंपन में शिरकत करने वाली भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी का भी नाम दावेदारों की फेहरिस्त में जुड़ गया है।


लेकिन कांग्रेस का छोड़ भाजपा के साथ आने वाले गुड़गांव के निवर्तमान सांसद राव इंद्रजीत ने सभी का गणित बिगाड़ दिया है। अब पार्टी के अंदर टिकट को लेकर घमासान मचा हुआ है।

राव नरवीर सिंह भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो या राव इंद्रजीत सिंह का सम्मान समारोह कहीं भी नजर नहीं आए। जब इस बारे में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल से जब पूछा गया कि क्या राव नरवीर सिंह पार्टी से नाराज हैं। तो उनका कहना था कि थोड़ी बहुत नाराजगी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed