{"_id":"6a0340d50f3581c0b70144bf","slug":"despite-the-wait-it-hasnt-rained-and-well-have-to-endure-42-degree-heat-until-the-weekend-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-136065-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: इंतजार के बाद भी नहीं बरसे बदरा, वीकेंड तक सहना होगा 42 डिग्री का टॉर्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: इंतजार के बाद भी नहीं बरसे बदरा, वीकेंड तक सहना होगा 42 डिग्री का टॉर्चर
विज्ञापन
-आज भी बारिश की संभावना, पारा में नहीं आएगी गिरावट
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। इंतजार के बाद भी बदरा नहीं बरस रहे। हालांकि मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था। इसके बावजूद बारिश नहीं हुई। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 13 मई को अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और सुबह के समय गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश होने के आसार हैं। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है, जबकि झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, 14 मई को भी मौसम आंशिक रूप से बादलों वाला रहेगा और तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इसके बाद 15 से 18 मई तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और तेज हवाओं का असर बढ़ सकता है।
39 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान
मौसम शुष्क बने रहने के कारण लगातार तापमान चढ़ रहा है। ऐसे में मंगलवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 68 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 41 प्रतिशत रही।