{"_id":"e76b936be1061114f852dec0090229f0","slug":"despite-the-order-open-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में आदेश के बावजूद खुले रहे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में आदेश के बावजूद खुले रहे स्कूल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 24 Dec 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
नोएडा में बढ़ती ठंड में स्कूल बंद करने के शासनादेश का ग्रेटर नोएडा के निजी सीबीएसई स्कूलों पर कोई असर नहीं दिखा। डीएम के आदेश के बावजूद ग्रेनो के कई स्कूल मंगलवार को भी खुले रहे। कुछ स्कूल प्रबंधन ने सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी के साथ प्राइमरी विंग भी खुले रखा। कड़ाके की ठंड में स्कूल पहुंचे बच्चों के साथ-साथ अभिभावक भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
शासनादेश के मुताबिक मंगलवार से सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 28 दिसंबर तक बंद करने के आदेश दिए गए थे। लगातार बढ़ रही ठंड की वजह से सोमवार को जिला प्रशासन ने अपने स्तर पर सभी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद भी मंगलवार को शहर के रॉयन इंटरनेशनल स्कूल, धर्म पब्लिक स्कूल, ग्रेटरवैली, मैरी गोल्ड, प्रज्ञान स्कूल, भारतीयम एकेडमी, आरके पब्लिक स्कूल और रामईश इंटरनेशनल स्कूल कड़कती ठंड में भी खुले रहे। ज्यादातर स्कूल संचालकों ने आदेश की जानकारी न होने की बात कही।
विज्ञापन