{"_id":"6a0339d7a8aad399ea04b712","slug":"despite-announcements-the-situation-in-chandni-chowk-remains-the-same-congress-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-136069-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदनी चौक में घोषणाओं के बावजूद हालात जस के तस : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदनी चौक में घोषणाओं के बावजूद हालात जस के तस : कांग्रेस
विज्ञापन
पुरानी दिल्ली के विकास को लेकर एक बार फिर राजनीति गरमाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चांदनी चौक और पुरानी दिल्ली के विकास को लेकर एक बार फिर राजनीति तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस के नेता राहुल शर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विकास और सौंदर्यीकरण के नाम पर केवल घोषणाएं की जा रही हैं, जबकि जमीनी स्तर पर हालात अब भी बदहाल हैं।
राहुल शर्मा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया था। उस समय यह दावा किया गया था कि पुरानी दिल्ली के समग्र विकास, विरासत संरक्षण, ट्रैफिक सुधार और सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने चांदनी चौक में बिजली की तारों को भूमिगत करने के लिए 150 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की थी, लेकिन अब तक क्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव दिखाई नहीं दे रहा।
उन्होंने कहा कि चांदनी चौक में आज भी जगह-जगह कूड़े के ढेर, सीवर जाम, जलभराव और यातायात अव्यवस्था जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। बारिश के दौरान हालात और खराब हो जाते हैं, जिससे व्यापार और आम जनजीवन दोनों प्रभावित होते हैं। उनका आरोप है कि पिछली सरकारों की तरह मौजूदा सरकार भी केवल घोषणाओं तक सीमित है। वहीं उन्होंने कहा कि बाजारों में घूम रहे सर्वे नोटिसों और रिहायशी क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर भेजे जा रहे नोटिसों से व्यापारियों में डर और असमंजस की स्थिति है।