फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Desh ke gaddaron ko goli maro slogan raised in delhi metro rajiv chowk station 6 detain

दिल्ली मेट्रो के अंदर लग रहे थे 'देश के गद्दारों को, गोली मारो...' के नारे, हिरासत में 6 युवक

Sat, 29 Feb 2020 04:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 29 Feb 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Desh ke gaddaron ko goli maro slogan raised in delhi metro rajiv chowk station 6 detain
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली मेट्रो के अंदर शनिवार दिन में कुछ ऐसा हुआ जिससे छह युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दरअसल दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर एक ट्रेन में और राजीव चौक स्टेशन पर शनिवार को कुछ युवा संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में नारे लगा रहे थे। इस बीच इन्होंने 'देश के गद्दारों को, गोली मारो...' का नारा भी लगाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेट्रो के अंदर भगवा रंग की टी-शर्ट और कुर्ते पहने करीब छह युवाओं ने उस समय नारे लगाने शुरू कर दिए जब ट्रेन स्टेशन पर रुकने ही वाली थी।
विज्ञापन




ट्रेन से उतरने के बाद भी इन लोगों ने सीएए के समर्थन में और 'देश के गद्दारों को, गोली मारो...' जैसे नारे लगाए। इस नारेबाजी से ये लोग यह संदेश देने की कोशिश कर रहे थे कि देश का युवा बाहर निकलकर सीएए का समर्थन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मेट्रो में सफर कर रहे कुछ यात्रियों ने इन युवाओं के साथ नारे लगाए, वहीं कुछ यात्री घटना का वीडियो बनाने लगे। स्टेशन पर मौजूद बहुत से यात्री अचानक हुई इस घटना को स्तब्ध होकर देख रहे थे।

दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा देखने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने प्रदर्शन कर रहे व्यक्तियों को रोका और उन्हें दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।

सीआईएसएफ ने बयान जारी कर कहा, '29 फरवरी को सुबह 10.25 बजे राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर छह युवा नारे लगाते दिखाई दिए। उन्हें तुरंत सीआईएसएफ द्वारा रोका गया और आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया गया। मेट्रो रेल का परिचालन जारी रहा।'

सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि युवा सीएए के समर्थन में नारे लगा रहे थे। पुलिस उपायुक्त (मेट्रो) विक्रम पोरवाल ने बताया, 'हमने छह व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।' नारेबाजी की उक्त घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन विभाग के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा, 'सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर कुछ यात्री नारे लगाते दिख रहे हैं। इस वीडियो के संदर्भ में यह जानकारी दी जाती है कि घटना आज सुबह मेट्रो स्टेशन पर हुई और डीएमआरसी तथा सीआईएसएफ कर्मियों ने आगे की कार्रवाई के लिए नारे लगाने वालों को तुरंत दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस को सौंप दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed