फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Deputy Chief Minister Manish Sisodia challenges JP Nadda to compare govt schools run by BJP and AAP

नड्डा के बयान से नाराज सिसोदिया बोले- सरकार का उपहास दिल्ली का मजाक उड़ाना

Sun, 30 Jun 2019 08:50 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 30 Jun 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Manish Sisodia challenges JP Nadda to compare govt schools run by BJP and AAP
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के उस बयान पर नाराजगी जाहिर की है जिसमें उन्होंने दिल्ली सरकार को उपहास का विषय बताया है। सिसोदिया ने खुली चुनौती नड्डा को दी है कि वह अपने पार्टी शासित एक भी राज्य को बता दें जहां के सरकारी स्कूल दिल्ली सरकार के स्कूलों से बेहतर मॉडल पर काम कर रहे हो।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में सिसोदिया ने कहा कि ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली दिल्ली सरकार का मजाक व उपहास उड़ाना उनकी सोच को दर्शाता है। सरकार का उपहास उड़ा कर व दिल्ली के लोगों का उपहास उड़ा रहे है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एजुकेशन मॉडल का मजाक उड़ा रहे हैं। सरकारी स्कूल में पढने वाले छात्र व शिक्षकों का उपहास उड़ा रहे है। सिसोदिया ने कहा कि चुनौती देकर कहता हूं कि भाजपा के एक राज्य का नाम बताए जहां केजरीवाल के मॉडल पर काम हुआ हो। एक भी सरकारी स्कूल का नाम बता दें जहां दिल्ली के स्कूलों से बेहतर रिजल्ट आया हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा अपने पार्टी के शासित राज्यों के टॉप टेन स्कूल को छांटे और मैं दिल्ली के टॉप टेन स्कूल को छांटता हू। मुकाबला कर ले अपने राज्य के स्कूलों से और दिल्ली के स्कूलों का। जेपी नड्डा व भाजपा नेता विजय गोयल बता दे दस स्कूल का नाम। बेहतर होता कि मैदान में उतरकर उपहास उड़ाए। 
 

उधर, सिससोदिया के बयान पर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में 9वीं में दाखिला लेने वाले बच्चों में से मात्र 20 प्रतिशत ही 12 वीं कक्षा तक उतीर्ण होते है। सिसोदिया जी बताए कि यदि दिल्ली के स्कूलों में सुधार है तो बाकि 80 प्रतिशत बच्चे स्कूल ड्रॉप आउट क्यों हो रहे है। 1150 स्कूलों में से हमेशा 10 स्कूलों की ही बात क्यो? बाकि 1140 स्कूलों की क्यों नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed