फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dense fog wreaks havoc in North India amid severe cold wave, hope for relief in Delhi

Weather Update: उत्तर भारत में भीषण शीतलहर के बीच घने कोहरे का कहर, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली में राहत की आस

Sat, 17 Jan 2026 03:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 17 Jan 2026 03:32 AM IST
सार

ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालय की चोटियों पर बर्फबारी भी हो रही है, जिससे आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी क्षेत्रों में और कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार बढ़ गए हैं।

विज्ञापन
Dense fog wreaks havoc in North India amid severe cold wave, hope for relief in Delhi
अटल टनल रोहतांग में हल्की बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है और कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है। भीषण शीतलहर के बीच घने कोहरे ने भी कोहराम मचा रखा है। कोहरे से दृश्यता घटी है और कई जगह शून्य मीटर तक दर्ज की गई है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालय की चोटियों पर बर्फबारी भी हो रही है, जिससे आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी क्षेत्रों में और कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार बढ़ गए हैं।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शीतलहर से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पंजाब में अमृतसर, आदमपुर और पठानकोट, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में हिंडन और सहारनपुर में शुक्रवार सुबह अत्यधिक घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई। वाराणसी और जम्मू में 200 मीटर के करीब और कानपुर व गोरखपुर में दृश्यता 400 मीटर तक दर्ज की गई। दक्षिण भारत में तिरुचिरापल्ली समेत अन्य कई जगहों पर सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा।  हरियाणा में भिवानी 1.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।  
विज्ञापन


दिल्ली में गिरते तापमान पर ब्रेक, बादलों की रहेगी आवाजाही
दिल्ली में बीते चार दिन से शीतलहर की स्थिति से शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली। धूप निकलने, हवा की रफ्तार धीमी पड़ने से गिरते न्यूनतम तापमान पर ब्रेक लगा। सुबह के समय अन्य दिनों के मुकाबले ठिठुरन कम रही। न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान ने भी उछाल मारा। अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौतमबुद्धनगर में 8वीं तक के स्कूल बंद 
भीषण ठंड को देखते हुए गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने 8वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को शनिवार तक बंद रखने का आदेश दिया है। इसमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा के स्कूल भी शामिल हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। हालांकि, शिक्षकों के लिए अवकाश नहीं रहेगा और उन्हें अपने संबंधित स्कूलों में जाना होगा।

पूर्वानुमान
अगले एक-दो दिन के दौरान हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मप्र, झारखंड में कुछ जगहों पर शीतलहर चलने की बहुत संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत और बिहार में घना कोहरा छाया रह सकता है। 

राष्ट्रपति की जालंधर यात्रा रद्द
खराब मौसम के कारण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जालंधर यात्रा भी रद्द कर दी गई। राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बीआर आंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में दीक्षांत समारोह में शामिल होना था।    

कश्मीर-हिमाचल में हिमपात
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ताजा हिमपात हुआ है। जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग, गुरेज, जोजिला, साधना टॉप और राजदान पास सहित कई इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। इससे दिन का तापमान बढ़ा है और डल झील में जमी बर्फ पिघल गई है। श्रीनगर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


हिमाचल के शिंकुला दर्रा, बारालाचा और कुंजम दर्रा में हिमपात हुआ है। लेकिन शिमला में धूप खिली और बृहस्पतिवार रात 10.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया जो पिछले 32 वर्षों में जनवरी की सबसे गर्म रात रही। बरठीं, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी और ऊना में शुक्रवार को शीतलहर दर्ज की गई है। ताबो में पारा शून्य से 5.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed