फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dense fog may prevail on Saturday morning delhi becomes gas chamber Delhi is most polluted in NCR

Weather News: ठंड के बीच आज दिन में छाए रहेंगे बादल; गैस चैंबर बनी राजधानी, NCR में दिल्ली सबसे प्रदूषित

Sat, 23 Dec 2023 02:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 23 Dec 2023 02:52 AM IST
सार

Delhi Weather: हवा की दिशा बदलने व गति कम होने से राजधानी एक बार फिर गैस चैंबर बन गई है। मौसम के बदलाव से आसमान में स्मॉग की मोटी चादर छाई नजर आई। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी होनी शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Dense fog may prevail on Saturday morning delhi becomes gas chamber Delhi is most polluted in NCR
दिल्ली में घने कोहरे की संभावना - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मौसम में आए बदलाव के बाद शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। दिन में बादल छाए रहेंगे। संभावना है कि सुबह तापमान में कुछ बढ़त होगी। हालांकि रविवार से फिर से पारे में गिरावट का अनुमान है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। साथ ही दिसंबर में दूसरी बार सबसे कम तापमान रहा है। 

विज्ञापन

विभाग के अनुसार, शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह घना कोहरा छा सकता है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शनिवार को दिल्ली में दक्षिण-पूर्व दिशा से चार से 10 किमी की गति से मध्यम स्तर की हवा चल सकती है। वहीं रविवार को हवा की दिशा में बदलाव का अनुमान है। संभावना है कि रविवार से दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी दिशा से ठंडी हवा चलेगी। पर्वतीय क्षेत्रों से ठंडी हवा के कारण तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 28 दिसंबर तक सुबह धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गैस चैंबर बनी राजधानी, अधिकतर इलाकों की हवा गंभीर श्रेणी में
हवा की दिशा बदलने व गति कम होने से राजधानी एक बार फिर गैस चैंबर बन गई है। मौसम के बदलाव से आसमान में स्मॉग की मोटी चादर छाई नजर आई। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी होनी शुरू हो गई है। शुक्रवार को एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 409 दर्ज किया गया, जोकि गंभीर श्रेणी है। यह बृहस्पतिवार के मुकाबले 48 सूचकांक अधिक है।

विज्ञापन

सुबह से ही कोहरा छाया रहा। दोपहर में भी धूप पूरी तरह से नहीं खिली। रात में यह स्थिति और बिगड़ गई। आईटीओ पर तो हवा अति गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। यहां एक्यूआई 450 के पार रहा। साथ ही, 24 इलाकों में एक्यूआई 400 के पार और दस इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली की हवा समग्र रूप से गंभीर श्रेणी में बनी रही। कमोबेश तीन से चार दिन तक हवा की यही स्थिति रहने का अनुमान है।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, शुक्रवार को हवा उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटा रही। शनिवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति चार से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने के आसार हैं। वहीं, सुबह स्मॉग छाए रहने की आशंका है। रविवार को हवा उत्तर से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर चलेगी। इस दौरान हवा की गति चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। सोमवार को हवा दक्षिण-पश्चिम से पश्चिम चलने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति छह से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंचेगी।

आईटीओ व शादीपुर में एक्यूआई अति गंभीर श्रेणी में
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को 24 इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें आईटीओ में सर्वाधिक एक्यूआई दर्ज किया गया। यहां 465 सूचकांक रहा। शादीपुर में 463, नेहरू नगर में 462, आनंद विहार में 454, जहांगीरपुरी में 452 व पंजाबी बाग में 449 एक्यूआई दर्ज किया गया। साथ ही, दस इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें द्वारका सेक्टर 8 में सबसे अधिक सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 399 रहा। मथुरा रोड में 390, एनएसआईटी द्वारका में 389, रोहिणी में 374, लोदी रोड में 373, डीटीयू व आईजीआई टर्मिनल 3 में 368 सूचकांक दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है।

फरीदाबाद की हवा रही सबसे कम प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 282 रहा, जोकि खराब श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 386, नोएडा व गाजियाबाद में 376, गुरुग्राम में 314 एक्यूआई दर्ज किया गया, यह बेहद खराब श्रेणी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed