Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में दिखी कोहरे की सफेद चादर, दृश्यता रही कम; 26 ट्रेनें लेट... उड़ानों पर असर
Delhi Dense Fog Today: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में आज सुबह ठंड के साथ घना कोहरा देखने को मिला। दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर 100 मीटर तक घना कोहरा छाया रहा। वहीं सड़कों पर भी वाहनों की रफ्तार पर असर देखने को मिल रहा है।
विस्तार
दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बुधवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला है। साथ ही दो दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही यलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे की वजह से सड़क पर गाड़ियों की रफ्तार पर असर देखने को मिला। इसके अलावा ट्रेन और फ्लाइट्स पर भी असर पड़ेगा। आईजीआई हवाई अड्डे पर 100 मीटर तक घना कोहरा छाया रहा।
मौसम विभाग ने बताया कि भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े पांच बजे सफदरजंग इलाके में मध्यम कोहरे के साथ शांत हवा रही। वहीं जबकि न्यूनतम दृश्यता 200 मीटर और पालम में न्यूनतम दृश्यता 150 मीटर दर्ज की गई।
#WATCH | Delhi | Visibility in the national capital is affected as a layer of dense fog engulfs the city
Visuals from Nirankari Colony pic.twitter.com/EPK03CGCH4 — ANI (@ANI) January 15, 2025
दिल्ली आने वाले 26 ट्रेने लेट
भारतीय रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि आज राजधानी और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
26 trains to Delhi are running late due to fog conditions in the national capital and parts of north India, as per Indian Railways pic.twitter.com/wwFEczD4e3
— ANI (@ANI) January 15, 2025
कोहरे की वजह से ये ट्रेनें हुई लेट
बिहार क्रांति
श्रम शक्ति एक्सप्रेस
गोरखधाम एक्सप्रेस
नई दिल्ली हमसफर
महाबोधि एक्सप्रेस
वैशाली एक्सप्रेस
एसएलएन एएनवीटी एक्सप्रेस
श्रमजीवी एक्सप्रेस
अयोध्या एक्सप्रेस
लखनऊ मेल
पद्मावत एक्सप्रेस
एलकेओ नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस
सप्त क्रांति एक्सप्रेस
हापा एसवीडीके एक्सप्रेस
मालवा एक्सप्रेस
केसीवीएल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
जेबीपी एनजेडएम एसएफ एक्सप्रेस
गोंडवाना एक्सप्रेस
मेवाड़ एक्सप्रेस
निजामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस
एसएनएसआई कालका एक्सप्रेस
यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
बीडीटीएस एलकेयू एसएफ एक्सप्रेस
तेलंगाना एक्सप्रेस
आरकेएमपी एनजेडएम एसएफ एक्सप्रेस
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
अधिकांश इलाकों पर घना कोहरा और कुछ स्थानों पर सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी कर दिया था। वहीं आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।। जबकि शाम और रात के दौरान बहुत हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
#WATCH | Delhi: As cold waves grip the national capital, a few flights are delayed at IGI Airport due to fog
— ANI (@ANI) January 15, 2025
(Visuals from Indira Gandhi International Airport) pic.twitter.com/AakIKh2pXE
वहीं दूसरी तरफ बीते मंगलवार को लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया था। दिन में तो लोगों को ठंड से राहत मिली। जबकि सुबह-शाम ठंड सता रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ था।

जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा था, जोकि 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सुबह साढ़े चार बजे से लेकर छह बजे तक पालम एयरपोर्ट में दृश्यता शून्य रही। साथ ही, सफदरजंग एयरपोर्ट पर भी सुबह साढ़े पांच बजे के करीब दृश्यता 100 मीटर दर्ज हुई। इससे वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी हुई।
मौसम विभाग ने बताया कि रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज हुआ। यहां न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पालम में 8 डिग्री सेल्सियस और लोधी रोड और आया नगर में 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। साथ ही, हवा में नमी का स्तर 67 फीसदी के साथ 100 फीसदी तक रहा।