फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dense fog and cold will cause trouble

Delhi NCR News: दिल्ली में अभी एक सप्ताह सताएगी कड़ाके की सर्दी, कोहरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
-मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया
विज्ञापन


-न्यूनतम तापमान में एक डिग्री तक की होगी गिरावट, 6-8 डिग्री के बीच रहेगा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली में इस सप्ताह के अंत तक भी कोहरे व सर्दी का सितम जारी रहेगा। मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार के लिए कुछ इलाकों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज होगी। इस कारण से न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री के बीच रहेगा। अगले सप्ताह भी तापमान में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
दिल्ली में बुधवार काफी सर्द रहा था। उसके मुकाबले में बृहस्पतिवार को सर्दी से थोड़ी राहत रही। जबकि शुक्रवार को सुबह के समय कोहरा रहा कुछ देर बाद हल्की धूप निकली लेकिन कुछ देर बाद ही कोहरे व बादलों की वजह से धूप गायब हो गई। इस कारण से सर्द दिन जैसी स्थिति रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री कम 17.4 और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आयानगर व रिज इलाके अन्य इलाकों की तुलना में ठंडे रह। आया नगर में अधिकतम तापमान 17.2 और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


वहीं रिज में अधिकतम तापमान 17.0 और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आगामी दो जनवरी से पांच जनवरी तक तापमान में गिरावट होने के कारण शीत लहर का अनुमान जताया गया है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। पहाड़ों और मैदानी इलाकों दोनों में ठंड और तेज होगी। पारा भी गिरेगा और कोहरा भी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article